
World Geoparks : 11 अप्रैल को चीनी राष्ट्रीय वानिकी और चरागाह प्रशासन से पता चला कि चीन द्वारा अनुशंसित दो उम्मीदवार स्थलों, छिंगहाई में कंबुला और छोंगछिंग में युनयांग को आधिकारिक तौर पर यूनेस्को विश्व जियोपार्क के रूप में अनुमोदित किया गया है। अब तक, चीन के विश्व जियोपार्कों की संख्या बढ़कर 49 हो गई है, और यह संख्या दुनिया में पहले स्थान पर बनी हुई है।
कंबुला विश्व जियोपार्क का कुल क्षेत्रफल 3,149.34 वर्ग किलोमीटर है। जबकि युनयांग विश्व जियोपार्क का कुल क्षेत्रफल 1,124.05 वर्ग किलोमीटर है।
2015 में, दुनिया की भूवैज्ञानिक विरासत और प्राकृतिक परिदृश्यों को और अधिक संरक्षित करने के लिए, यूनेस्को के 38वें आम सम्मेलन ने “अंतर्राष्ट्रीय भूविज्ञान और भूपार्क कार्यक्रम” को मंजूरी दी और “यूनेस्को विश्व जियोपार्क” की स्थापना की। वर्तमान में विश्व में 229 विश्व जियोपार्क हैं।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
मेष: दिन शुभ रहेगा...