Last Updated: October 15, 2026

Dainik Savera Times Logo

वर्ष 2023 में चीनी एयरोस्पेस विज्ञान और प्रौद्योगिकी निगम 50 से अधिक प्रक्षेपण करेगा

January 7, 2023

हाल ही में चीनी एयरोस्पेस विज्ञान और प्रौद्योगिकी निगम से मिली खबर के अनुसार वर्ष 2023 में उसने 50 से अधिक प्रक्षेपण मिशन करने की योजना बनायी है। चंद्र अन्वेषण परियोजना के चौथे चरण और ग्रहीय अन्वेषण परियोजना को व्यापक रूप से बढ़ावा दिया जाएगा। छांगअ-7 और थ्येनवन-2 जैसे विमानों का अनुसंधान और विकास किया जाएगा। लॉन्ग मार्च 6सी कैरियर रॉकेट की पहली उड़ान पूरी होगी। साथ ही, इस वर्ष मानवयुक्त अंतरिक्ष स्टेशन परियोजना ने प्रयोग और विकास के चरण में प्रवेश किया है, और अंतरिक्ष स्टेशन ने सामान्य ऑपरेशन मोड में प्रवेश किया है।

वर्ष 2022 में चीनी एयरोस्पेस विज्ञान और प्रौद्योगिकी निगम ने 6 अंतरिक्ष स्टेशन निर्माण और प्रक्षेपण मिशन और 2 अंतरिक्ष यान वापसी मिशन को सफलतापूर्वक लागू किया। चीन के अंतरिक्ष स्टेशन का निर्माण व्यापक रूप से पूरा हुआ है। पहली बार वार्षिक एयरोस्पेस लॉन्च की संख्या 50 से अधिक हो गई, जिससे एयरोस्पेस लॉन्च और टाइप फ़्लाइट परीक्षणों में निरंतर सफलता का एक नया रिकॉर्ड बना।

इससे पहले चीनी एयरोस्पेस विज्ञान और प्रौद्योगिकी निगम के महानिदेशक वू येनशेन ने युवाओं को शिक्षा देते समय कहा कि चंद्र अन्वेषण परियोजना के चौथे चरण में छांगअ-6 ने वर्ष 2025 के आसपास चंद्रमा के पिछले भाग से नमूने लेने और वापस लौटने की योजना बनाई है। छांगअ-7 ने वर्ष 2026 के आसपास चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पर्यावरण और संसाधन अन्वेषण करने की योजना बनाई है। छांगअ-8 वर्ष 2028 के आसपास लॉन्च किया जाएगा, और वह छांगअ-7 के साथ चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर एक बुनियादी वैज्ञानिक अनुसंधान केंद्र बनाएगा।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें