Site icon Dainik Savera Times

प्रिटोरिया में “चीन-अफ्रीका मानविकी आदान-प्रदान वर्ष” का उद्घाटन समारोह आयोजित

China 4

China 4

चीन-अफ्रीका मानविकी आदान-प्रदान वर्ष” के उद्घाटन का जश्न मनाने के लिए, दक्षिण अफ्रीका में चीनी दूतावास ने 12 जनवरी को दक्षिण अफ्रीका की प्रशासनिक राजधानी प्रिटोरिया में एक समारोह आयोजित किया, जिसमें दक्षिण अफ्रीका के राजनेताओं, दोनों देशों के मीडिया प्रतिनिधियों, सांस्कृतिक हस्तियों सहित लगभग 100 लोगों ने भाग लिया।

2026 में चीन और अफ्रीकी देशों के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना की 70वीं वर्षगांठ मनाई जाएगी। दक्षिण अफ्रीका में चीनी राजदूत वू फंग ने अपने संबोधन में कहा कि पिछले 70 वर्षों में, चीन और अफ्रीका के बीच मानविकी आदान-प्रदान जीवंत और फलदायी रहा है। आज विश्व एक सदी में अभूतपूर्व गहन परिवर्तनों से गुजर रहा है, चीन और अफ्रीका को निष्पक्षता और न्याय को बनाए रखने, एकजुटता और पारस्परिक सहायता को मजबूत करने तथा आदान-प्रदान एवं सहयोग को बढ़ाने की पहले से कहीं अधिक आवश्यकता है।

राजदूत वू के अनुसार, इस वर्ष दक्षिण अफ्रीका में चीनी दूतावास लगभग 20 कार्यक्रमों का आयोजन करेगा। उन्हें उम्मीद है कि इन अवसरों से चीन और अफ्रीकी देशों के बीच सहयोग की नींव को मजबूत किया जा सकेगा, और नए युग में साझा भविष्य वाले सर्वांगीण चीन-अफ्रीका समुदाय के निर्माण में तेजी लायी जा सकेगी।

वहीं, समारोह में दक्षिण अफ्रीका की महिला, युवा और विकलांग मामलों की उप मंत्री म्मापसेका स्टीव लेत्सिक ने अपने संबोधन में कहा कि दक्षिण अफ्रीका और चीन के बीच मित्रता का लंबा इतिहास है और दोनों देश राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी सहित कई क्षेत्रों में घनिष्ठ सहयोग बनाए रखते हैं। दोनों देशों के बीच मैत्रीपूर्ण संबंध हमेशा से दक्षिण अफ्रीका-चीन और अफ्रीका-चीन संबंधों के विकास का एक महत्वपूर्ण आधार रहे हैं और लोगों के बीच निरंतर गहराते आदान-प्रदान इस अटूट मित्रता को नई ऊर्जा प्रदान करेंगे।

उधर, दक्षिण अफ़्रीकी पर्यटन विभाग के महानिदेशक एनखुमेलानी विक्टर वेले ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका के लिए पर्यटकों के एक प्रमुख स्रोत के रूप में, चीन ने स्थानीय आर्थिक विकास और रोजगार सृजन में सकारात्मक योगदान दिया है। दक्षिण अफ्रीका चीन के साथ पर्यटन सहयोग को और गहरा करना चाहता है, और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को मजबूत करने तथा सेवा गुणवत्ता में सुधार करने के माध्यम से दोनों देशों के बीच आपसी संबंधों के लिए एक अधिक ठोस मंच बनाने के लिए तत्पर है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Exit mobile version