Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीन-अफ्रीकी संघ रणनीतिक वार्ता का आयोजन

January 10, 2026

चीन-अफ्रीकी संघ रणनीतिक वार्ता का आयोजन

चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने 8 जनवरी को अदीस अबाबा स्थित अफ्रीकी संघ के मुख्यालय में अफ्रीकी संघ आयोग के अध्यक्ष महमूद अली यूसुफ के साथ चीन और अफ्रीकी संघ के बीच नौवीं रणनीतिक वार्ता का आयोजन किया।

इस मौके पर वांग यी ने कहा कि अफ्रीकी संघ अफ्रीका की एकता और सहयोग का नेतृत्व करता है, जो चीन-अफ्रीका संबंधों में महत्वपूर्ण और विशेष भूमिका निभाता है। चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने लगातार 13 वर्षों से अफ्रीकी संघ शिखर सम्मलेन के लिए बधाई संदेश भेजा। इससे अफ्रीकी संघ के साथ संबंधों का विकास करने में चीन का बड़ा ध्यान पूरी तरह से दिखाया गया।

वांग यी ने कहा कि इस साल चीन और अफ्रीका के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना की 70वीं वर्षगांठ है और लगातार 36वां साल है जब चीनी विदेश मंत्री नए साल में पहली बार अफ्रीका आए हैं। चीन की इस राजनयिक परंपरा से अफ्रीका के प्रति चीन की नीति की स्थिरता दिखाई गई और विकासशील देशों के बीच एकता जाहिर हुई।

वांग यी ने कहा कि अब चीन और अफ्रीका दोनों विकास के महत्वपूर्ण चरण में प्रवेश कर चुके हैं। दोनों के सामने सहयोग के नई और विशाल अवसर मौजूद हैं। चीन अपने विकास से अफ्रीका समेत व्यापक विकासशील देशों को सहायता देना चाहता है, ताकि एक साथ आधुनिकीकरण साकार हो सके और वैश्विक दक्षिण के हितों की रक्षा की जा सके। चीन दृढ़ता से अफ्रीकी देशों का नृत्व करने में अफ्रीकी संघ का समर्थन करता है। चीन चार वैश्विक पहलों में अफ्रीकी संघ के साथ आदान-प्रदान मजबूत करना चाहता है।

वहीं, महमूद अली यूसुफ ने कहा कि चीन अफ्रीका का भरोसेमंद साझेदार है। अफ्रीका और चीन के बीच मित्रता आपसी सम्मान और शांति विकास पर आधारित है। अफ्रीकी संघ लंबे समय से निस्वार्थ समर्थन देने के लिए चीन का आभारी है। अफ्रीकी संघ एक चीन की नीति पर कायम रहता है और थाईवान से जुड़े मुद्दों पर चीन का दृढ़ समर्थन करता है। अफ्रीकी संघ वैश्विक दक्षिण के आम हितों की रक्षा और विश्व निष्पक्षता, न्याय व शांतिपूर्ण विकास बढ़ाने में चीन के साथ सहयोग करना चाहता है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें