Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

पिछले 5 वर्षों में चीन के कृषि और ग्रामीण आधुनिकीकरण ने ठोस कदम उठाए 

October 23, 2025

पिछले 5 वर्षों में चीन के कृषि और ग्रामीण आधुनिकीकरण ने ठोस कदम उठाए 

चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने कहा कि “कृषि और ग्रामीण आधुनिकीकरण के बिना, पूरे देश का आधुनिकीकरण नहीं हो सकेगा।” “14वीं पंचवर्षीय योजना” (2021-2025) के पांच वर्षों में, चीन ने कृषि और ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को प्राथमिकता देने पर जोर दिया है, ग्रामीण पुनरोद्धार रणनीति को गहराई से लागू किया है, और कृषि व ग्रामीण विकास में नई ऐतिहासिक उपलब्धियों को बढ़ावा दिया है, जिससे चीन के लिए एक बड़े कृषि देश से एक मजबूत कृषि देश बनने के लिए एक ठोस आधार तैयार हुआ है।

इस वर्ष, चीन में ग्रीष्मकालीन अनाज की स्थिर और भरपूर फसल हुई है। शरदकालीन अनाज, जो वार्षिक अनाज उत्पादन का तीन-चौथाई हिस्सा है, अब महत्वपूर्ण कटाई अवधि में प्रवेश कर रहा है।

आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2024 में, चीन ने अनाज उत्पादन में 7.3 करोड़ से ज़्यादा कृषि मशीनरी का निवेश किया था। कृषि ड्रोन खेतों में उड़ान भरते हैं, और उच्च-शक्ति वाली बुद्धिमान कृषि मशीनरी खेतों में इधर-उधर दौड़ती हैं, जिनसे पारंपरिक कृषि मशीनरी का बुद्धिमान और डिजिटल तकनीकों की ओर रूपांतरण तेज़ हो रहा है।

“14वीं पंचवर्षीय योजना” के पहले चार वर्षों में (2021-2024), चीन में नवनिर्मित और पुनर्निर्मित ग्रामीण सड़कों का माइलेज 716,000 किलोमीटर है। देश भर में ग्रामीण सड़कों का कुल माइलेज 46.4 लाख किलोमीटर से अधिक हो गया है, और एक ग्रामीण परिवहन नेटवर्क मूल रूप से स्थापित हो चुका है, जो बाहरी दुनिया और आंतरिक दुनिया को जोड़ता है, और गाँवों व कस्बों को जोड़ता है।

वर्ष 2024 के अंत तक, चीन में ग्रामीण इंटरनेट उपयोगकर्ताओं की संख्या 31.3 करोड़ तक पहुँच गई। “खेतों” से लेकर “क्लाउड” तक, देश भर के प्रशासनिक गाँवों में 5G प्रवेश दर 90% से अधिक हो गई है, शहरी-ग्रामीण डिजिटल विभाजन धीरे-धीरे कम हो रहा है।

“14वीं पंचवर्षीय योजना” की रूपरेखा में स्पष्ट रूप से कृषि और ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को प्राथमिकता देने और ग्रामीण पुनरोद्धार को व्यापक रूप से बढ़ावा देने का प्रस्ताव पेश किया गया है। 

इन 5 वर्षों में, चीन ने अपनी पहली योजना जारी की है, जो कृषि आधुनिकीकरण और ग्रामीण आधुनिकीकरण को एकीकृत करती है और उन्हें एक साथ बढ़ावा देती है। इसके बाद, कृषि, ग्रामीण क्षेत्रों और किसानों के विकास से सम्बंधित प्रमुख मुद्दों, जैसे खाद्य सुरक्षा, बीज उद्योग पुनरोद्धार और कृषि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विकास, में कमियों को दूर करने के लिए श्रृंखलाबद्ध विशेष योजनाएं जारी की गईं। 

वर्ष 2025 की शुरुआत से, “व्यापक ग्रामीण पुनरोद्धार योजना” और “मजबूत कृषि देश के निर्माण में तेजी लाने की योजना” को क्रमशः सार्वजनिक रूप से जारी किया गया है, जिससे ग्रामीण पुनरोद्धार रणनीति को लागू करने और मजबूत कृषि देश के निर्माण के लिए निर्माण चित्र और रोडमैप तैयार किए गए हैं।

इन योजनाओं के समन्वित मार्गदर्शन में, चीन का कृषि और ग्रामीण आधुनिकीकरण लगातार आगे बढ़ रहा है और जोरदार जीवन शक्ति दिखा रहा है। देश की समग्र अनाज उत्पादन क्षमता लगातार बढ़ रही है।

आंकड़ों के अनुसार, “14वीं पंचवर्षीय योजना” अवधि के दौरान, चीन ने 1.4 अरब से अधिक चीनी लोगों के खाने के मामले को सुनिश्चित किया है। वर्ष 2024 में, चीन का कुल अनाज उत्पादन 70.65 करोड़ टन तक पहुँच गया। देश भर में लगभग 6.67 करोड़ हेक्टेयर उच्च-मानक कृषि भूमि का निर्माण किया गया है। वर्ष 2024 के अंत तक, फसल रोपण और कटाई की व्यापक मशीनीकरण दर 75% से अधिक हो गई, और कृषि वैज्ञानिक और तकनीकी प्रगति की योगदान दर 63% से अधिक हो गई। ये आँकड़े आधुनिक तकनीक और पारंपरिक कृषि के गहन एकीकरण को दर्शाते हैं। 

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें