Last Updated: November 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

भीतर मंगोलिया में कोयले की खान में दुर्घटना पर सजग China

February 23, 2023

भीतर मंगोलिया में कोयले की खान में दुर्घटना पर सजग China

भीतरी मंगोलिया स्वायत्त प्रदेश के अल्क्सा क्षेत्र में स्थित एक कोयला कंपनी की खुली खान 22 फरवरी को ढह गई। अब तक इस दुर्घटना में दो लोगों की मौत हुई, छह घायल हुए और 53 लोग लापता हैं। दुर्घटना के बाद चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने आदेश दिया कि लापता व्यक्तियों की खोज और घायलों के इलाज के लिए भरसक प्रयास किए जाने चाहिए और जल्द से जल्द संबंधित समस्याओं का उचित निपटारा किया जाना चाहिए।

शी चिनफिंग ने शीघ्र ही दुर्घटना के कारण का पता लगाने और जिम्मेदारी निर्वहन की मांग भी की। प्रधानमंत्री ली खछ्यांग ने कहा कि इस दुर्घटना में लापता व्यक्तियों की संख्या अधिक है जिन्हें सुरक्षा की गारंटी दी जानी चाहिए और दुर्घटना क्षेत्र से आई समस्याओं का उचित समाधान करना चाहिए। बता दें कि घटनास्थल पर अब राहत का काम चालू है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें