Last Updated: October 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीन का “फूअर चिंगमाई पर्वत का प्राचीन चाय वन सांस्कृतिक परिदृश्य” विश्व विरासत सूची में शामिल

September 18, 2023

चीन का “फूअर चिंगमाई पर्वत का प्राचीन चाय वन सांस्कृतिक परिदृश्य” विश्व विरासत सूची में शामिल

यूनेस्को का 45वां विश्व विरासत सम्मेलन 17 सितंबर को आयोजित हुआ। इस मौके पर चीन द्वारा पेश “फूअर चिंगमाई पर्वत का प्राचीन चाय वन सांस्कृतिक परिदृश्य” विश्व विरासत सूची में शामिल किया गया। यह चाय के विषय पर आधारित दुनिया की पहला विश्व सांस्कृतिक विरासत है।
इसके चलते और अधिक लोग चिंगमाई पर्वत के बारे में जानेंगे और वहां घूमने जाएंगे। ऐसे में चिंगमाई क्षेत्र को अधिक चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। जिसके लिए स्थानीय सरकारी विभाग विश्व धरोहर के संरक्षण और उचित प्रयोग में संतुलन बिठाने का प्रयास कर रहे हैं।
गौरतलब है कि अब तक चीन में 57 विश्व विरासत मौजूद हैं, जिनमें 14 प्राकृतिक धरोहर, 39 सांस्कृतिक धरोहर और 4 प्राकृतिक व सांस्कृतिक धरोहर शामिल हैं।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें