Site icon Dainik Savera Times

चीन और अमेरिका 2024 में 14वीं पर्यटन उच्च स्तरीय वार्ता करने पर सहमत

 

चीनी संस्कृति और पर्यटन मंत्रालय ने घोषणा की कि चीन और अमेरिका पर्यटन सहयोग को फिर से शुरू करने और विकसित करने के लिए 2024 में चीन में 14वीं चीन-अमेरिका उच्च स्तरीय पर्यटन वार्ता आयोजित करने पर सहमत हुए।
29 अगस्त को चीनी संस्कृति और पर्यटन मंत्री हू हफिंग ने पेइचिंग में चीन की यात्रा पर आई अमेरिकी वाणिज्य मंत्री जीना रायमोंडो से मुलाकात की।

हू हफिंग ने कहा कि चीनी संस्कृति और पर्यटन मंत्रालय अमेरिकी वाणिज्य मंत्रालय के साथ मिलकर बाली में चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग और अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन के बीच संपन्न महत्वपूर्ण सहमति को लागू करने, सांस्कृतिक आदान-प्रदान को आगे बढ़ाने और कर्मियों के आदान-प्रदान का विस्तार करने को तैयार है।

उन्हें आशा है कि अमेरिका और चीन के साथ दोनों देशों के बीच सीधी उड़ानें बढ़ाएंगे, चीनी नागरिकों को अमेरिका के लिए वीजा के लिए आवेदन करने की सुविधा प्रदान करेंगे, ताकि दोनों देशों के पर्यटकों के लिए एक-दूसरे का दौरा करने के लिए बेहतर स्थितियां बनाई जा सके।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Exit mobile version