Last Updated: October 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

25वीं सीमा वार्ता पर चीन और भूटान ने जारी की संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति

October 25, 2023

25वीं सीमा वार्ता पर चीन और भूटान ने जारी की संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति

23 से 24 अक्तूबर तक चीन और भूटान ने पेइचिंग में 25वें दौर की सीमा वार्ता की ।चीनी उप विदेश मंत्री सुन वेइतुंग और भूटानी विदेश मंत्री टैंडी दोर्जी ने अपने अपने प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्व कर इस में भाग लिया ।
प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि दोनों पक्षों ने सीमा मुद्दे पर गहन विचार विमर्श किया और वर्ष 2016 में हुई 24वें दौर की वार्ता के बाद चीन-भूटान सीमा सवाल पर विशेषज्ञ दलों की श्रृंखलात्मक बैठकों में प्राप्त हुई प्रगति पर भी ध्यान दिया ।दोनों प्रतिनिधि मंडलों के प्रमुखों ने विशेषज्ञ दलों के कार्यों की प्रशंसा की और इस सकारात्मक रूझान को मजबूत करने पर राज़ी हुए ।
वार्ता के दौरान दोनों प्रतिनिधि मंडलों के प्रमुखों ने चीन-भूटान सीमा निर्धारण संयुक्त तकनीकी ग्रुप के फंक्शन पर सहयोग संधि पर हस्ताक्षर किये ।
दोनों पक्ष सहमत हुए हैं कि तीन कदम रोडमैप को एक साथ आगे बढ़ाने की समान कोशिश की जाएगी । मैत्रीपूर्ण वार्तावरण में चली वार्ता में दोनों पक्षों ने द्विपक्षीय संबंध मजबूत करने और समान हित वाले सवालों पर रायों का आदान प्रदान किया ।
(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें