Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीनी इलेक्ट्रिक वाहन के प्रति भत्ता विरोधी जांच मामले पर विचार-विमर्श करेंगे चीन और यूरोपीय संघ

June 23, 2024

चीनी इलेक्ट्रिक वाहन के प्रति भत्ता विरोधी जांच मामले पर विचार-विमर्श करेंगे चीन और यूरोपीय संघ

चीनी वाणिज्य मंत्री वांग वनथाओ ने 22 जून को निमंत्रण पर यूरोपीय संघ समिति के उप कार्यकारी अध्यक्ष वल्दिस डोमब्रोवस्किस के साथ वीडियो कांफ्रैंसिंग से बात की। दोनों पक्षों ने यूरोपीय संघ द्वारा चीनी इलेक्ट्रिक वाहन के प्रति भत्ता विरोधी जांच करने पर सलाह मशविरा शुरू करने पर सहमति बनायी।

ध्यान रहे 12 जून को यूरोपीय संघ समिति ने चीनी इलेक्ट्रिक वाहन के प्रति भत्ता विरोधी जांच का प्रारंभिक फैसला घोषित किया और चीन से आयातित इलेक्ट्रिक वाहन पर अंतरिम भत्ता विरोध टैरिफ लगाया जाएगा। इस मुद्दे को लेकर चीनी वाणिज्य मंत्रालय के प्रवक्ता ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि चीन इससे असंतुष्ट है और इसका डटकर विरोध करता है।

यूरोपीय पक्ष के फैसले में तथ्यों और कानूनी आधार का अभाव है। यूरोपीय पक्ष की इस काररवाई से न सिर्फ चीनी इलेक्ट्रिक वाहन व्यवसाय के वैध हितों के नुकसान पहुंचा है, बल्कि यूरोपीय संघ समेत वैश्विक वाहन की व्यवसाय श्रृंखला और सप्लाई श्रृंखला में तोड़-मरोड़ किया गया है। चीन चीनी उद्यमों के कानूनी हितों की सुरक्षा पर प्रतिबद्ध है।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें