Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीन और फ्रांस ने रणनीतिक वार्तालाप आयोजित किया

October 16, 2025

चीन और फ्रांस ने रणनीतिक वार्तालाप आयोजित किया

सीसीपी केंद्रीय कमेटी के पोलित ब्यूरो के सदस्य और केंद्रीय वैदेशिक मामले कार्यालय के निदेशक वांग यी ने 15 अक्तूबर को पूर्वी चीन के हांगचो शहर में फ्रांसिसी राष्ट्रपति के कूटनीतिक सलाहकार इमैनुअल बोन के साथ 27वें चीन-फ्रांस रणनीतिक वार्तालाप का आयोजन किया।

वांग यी ने कहा कि पिछले एक साल दोनों देशों के राष्ट्राध्यक्षों के मार्गदर्शन में चीन-फ्रांस सम्बंध का नया विकास हुआ है। चीन और फ्रांस दोनों संयुक्त राष्ट्र के स्थाई सदस्य और बड़े स्वतंत्र देश हैं। अधिक रणनीतिक स्थिरता वाला और भविष्योन्मुख चीन-फ्रांस सम्बंध का निर्माण दोनों देशों की जनता के दूरगामी हितों से मेल खाता है और दोनों देशों का अंतर्राष्ट्रीय कर्तव्य भी है। वांग यी ने कहा कि चीन फ्रांस के साथ उच्च स्तरीय आवाजाही मजबूत कर पारस्परिक रणनीतिक विश्वास गहराना और चौतरफा तौर पर सहयोग बढ़ाना चाहता है।

बोन ने कहा कि फ्रांस स्वतंत्र कूटनीतिक पंरपरा पर कायम रहता है। फ्रांस चीन के साथ व्यापार, नागरिक नाभिकीय ऊर्जा, विज्ञान व तकनीक और नयी ऊर्जा क्षेत्र में व्यावहारिक सहयोग मजबूत करने का उत्सुक है। फ्रांस व्यापार युद्ध और गुटों के मुकाबले का विरोध करता है। वांग यी ने कहा कि चीन और यूरोपीय संघ सम्बंध की मुख्य धारा को एक साथ होना है। सही पोजिशनिंग को साझेदार होना चाहिए। बोन ने कहा कि फ्रांस यूरोपीय संघ-चीन सम्बंध की मजबूती के लिए सकारात्मक भूमिका निभाएगा।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें