Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीन और हॉलैंड को पारस्परिक खुलेपन का विस्तार जारी रखना चाहिएः ली छ्यांग

March 28, 2024

चीन और हॉलैंड को पारस्परिक खुलेपन का विस्तार जारी रखना चाहिएः ली छ्यांग

चीनी प्रधान मंत्री ली छ्यांग ने 27 मार्च की दोपहर के बाद पेइचिंग में चीन की कार्य यात्रा कर रहे हॉलैंड के प्रधान मंत्री मार्क रूट के साथ वार्ता की । ली छ्यांग ने कहा कि चीन और हॉलैंड दोनों मुक्त व्यापार पर कायम रहते हैं । दोनों पक्षों को पारस्परिक खुलेपन का विस्तार जारी रखना और व्यावहारिक सहयोग मज़बूत करना चाहिए । यह द्विपक्षीय संबंधों की मज़बूती के लिए लाभदायक है और दोनों देशों की जनता के मूल हितों में है और विश्व में अधिक स्थिरता व निश्चितता भी डालेगा।

ली छ्यांग ने कहा कि चीन बाज़ारीकरण ,कानूनीकरण और अंतरराष्ट्रीयकरण वाले पहले स्तर के व्यापार वातावरण का निर्माण बरक़रार रखेगा और चीन में अधिकतर हॉलैंड के उद्यमों के निवेश का स्वागत करता है ।हम अधिक चीनी उद्यमों को हॉलैंड में निवेश करने का प्रोत्साहन भी करते हैं ।

ली छ्यांग ने यह भी कहा कि सहयोग चीन यूरोप संबंध की मुख्य धारा होनी चाहिए । चीन यूरोपीय पक्ष का चीन के विशाल बाज़ार को साझा करने का स्वागत करता है और यूरोपीय पक्ष से सावधानी से सीमित व्यापार नीति प्रस्तुत करेगा ।

रूट ने कहा कि लंबे समय से हॉलैंड और चीन के खुले व व्यावहारिक सहयोग वाली सर्वांगीण साझेदारी में भारी उपलब्धियां हासिल की गयी हैं । हॉलैंड चीन के साथ पारस्परिक लाभ वाले सहयोग का विस्तार करना ,सांस्कृतिक आदान प्रदान गहराना और मिलकर जलवायु परिवर्तन जैसी वैश्विक चुनौतियों से निपटना चाहता है ताकि हॉलैंड-चीन संबंध ,यूरोपीय संघ-चीन संबंध निरंतर आगे बढ़ें ।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिगं)   

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें