Site icon Dainik Savera Times

चीन और भारत ने सीमा मामलों पर परामर्श और समन्वय कार्य तंत्र की 30वीं बैठक आयोजित की

31 जुलाई को चीनी विदेश मंत्रालय के सीमा और समुद्री मामलों के विभाग के महानिदेशक होंग ल्यांग और भारत के विदेश मंत्रालय के पूर्वी एशिया विभाग के संयुक्त सचिव गौरांग लाल दास ने नई दिल्ली में संयुक्त रूप से चीन-भारत सीमा मामलों पर परामर्श और समन्वय कार्य तंत्र की 30वीं बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में दोनों देशों के विदेशी मामलों, प्रतिरक्षा, आव्रजन आदि विभागों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

दोनों पक्ष हाल की द्विपक्षीय बैठकों में दोनों विदेश मंत्रियों द्वारा पहुंची महत्वपूर्ण सहमति को सक्रिय रूप से लागू करने पर सहमत हुए। चीन-भारत सीमा से संबंधित विशिष्ट मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करते हुए, दोनों पक्ष एक-दूसरे की वैध चिंताओं का ख्याल रखने और शीघ्र ही दोनों पक्षों को स्वीकार्य समाधान तक पहुंचने पर सहमत हुए।

दोनों पक्ष राजनयिक और सैन्य चैनलों के माध्यम से संचार बनाए रखने, वार्ता तंत्र के निर्माण को मजबूत करने और वार्ता प्रक्रिया को तेज करने पर सहमत हुए। ताकि सीमा की स्थिति में शीघ्र बदलाव लाया जा सके, और चीन-भारत संबंधों के स्वस्थ और स्थिर विकास को बढ़ावा दिया जा सके। दोनों पक्ष समझौतों का सख्ती से पालन करने और सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति और स्थिरता बनाए रखने पर सहमत हुए।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Exit mobile version