Last Updated: October 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीन और नेपाल ने व्यापारिक सहयोग के नए अवसरों पर चर्चा की

September 25, 2023

चीन और नेपाल ने व्यापारिक सहयोग के नए अवसरों पर चर्चा की

24 सितंबर को चीन-नेपाल व्यापार मंच पेइचिंग में आयोजित किया गया। चीन और नेपाल के लगभग 200 व्यापार प्रतिनिधियों ने दोनों देशों के बीच व्यावहारिक आर्थिक और व्यापार सहयोग के नए अवसरों पर चर्चा की।
नेपाली प्रधान मंत्री प्रचंड ने इस मंच पर कहा कि हमें उम्मीद है कि चीनी निवेशक अपने व्यापार का विस्तार करने के लिए नेपाल के अद्वितीय अवसरों का पूरा उपयोग करेंगे, और हम आपसी लाभ और समान जीत को बढ़ावा देने के लिए दोनों देशों के बीच आदान-प्रदान और सहयोग को और मजबूत करने के लिए भी तत्पर हैं।
प्रचंड ने 23 तारीख को हांगचो में 19वें एशियाई खेलों के उद्घाटन समारोह में भाग लिया। उन्होंने कहा कि नेपाल के प्रधान मंत्री के रूप में यह मेरी चीन की तीसरी यात्रा है। जब भी मैं इस महान देश में आता हूं, मैं चीन में बदलावों से आश्चर्यचकित होता हूं। चाहे बुनियादी ढांचे का निर्माण हो या शिक्षा, चिकित्सा देखभाल, विज्ञान और प्रौद्योगिकी और अन्य क्षेत्र, चीन ने मानव इतिहास में महान उपलब्धियां हासिल की हैं और चमत्कार किए हैं।
चीन अंतर्राष्ट्रीय व्यापार संवर्धन परिषद के उपाध्यक्ष च्यांग शाओकांग ने कहा कि इस साल मार्च में चीन अंतर्राष्ट्रीय व्यापार संवर्धन परिषद ने नेपाल का दौरा करने के लिए चीनी उद्यमियों के एक प्रतिनिधिमंडल का आयोजन किया और सहयोग के सिलसिलेवार लक्ष्यों पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि नेपाल में निवेश करने और व्यापार शुरू करने और नेपाल की त्वरित औद्योगीकरण प्रक्रिया में योगदान करने के लिए अधिक शक्तिशाली चीनी कंपनियों का समर्थन करने के इच्छुक हैं। (साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें