Site icon Dainik Savera Times

चीन और अमेरिका के वाणिज्य मंत्रियों ने की मुलाकात

चीनी वाणिज्य मंत्री वांग वनथाओ ने 28 अगस्त को पेइचिंग में यात्रा पर आई अमेरिकी वाणिज्य मंत्री गिना रेमंड के साथ मुलाकात की। दोनों पक्षों ने चीन-अमेरिका आर्थिक व व्यापारिक संबंधों और अन्य समान दिलचस्पी वाले मुद्दों पर विवेकशील, खुली और रचनात्मक वार्ता की।

वांग वनथाओ ने कहा कि आर्थिक और व्यापारिक संबंध चीन-अमेरिका संबंधों का आधार है। दोनों देशों के बीच व्यापार न सिर्फ अपनी अर्थव्यवस्था, बल्कि विश्व अर्थव्यवस्था के लिए भी अहम है। चीन अमेरिका के साथ आपसी सम्मान, शांतिपूर्ण सहअस्तित्व, सहयोग और समान जीत के सिद्धांत पर दोनों देशों के बीच वाणिज्यिक सहयोग के लिए बेहतर वातावरण तैयार करना चाहता है, ताकि द्विपक्षीय व्यापार और निवेश को बढ़ावा दिया जा सके।

वांग वनथाओ और रेमंड ने आर्थिक और व्यापारिक क्षेत्र में चीन और अमेरिका के बीच खुले और सफलतापूर्वक संवाद के महत्व पर जोर दिया और वाणिज्य मंत्रालयों के बीच संपर्क का नया रास्ता स्थापित करने की घोषणा की। इसके लिए दोनों पक्ष एक कार्य दल स्थापित करेंगे और हर साल दो बार उप मंत्री स्तरीय सम्मेलन का आयोजन करेंगे। दोनों मंत्रियों ने हर साल कम से कम एक बार मुलाकात करने पर भी सहमति कायम की।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Exit mobile version