Site icon Dainik Savera Times

चीन में राष्ट्रीय बाल देखभाल सब्सिडी योजना की घोषणा  

28 जुलाई को, चीन में राष्ट्रीय बाल देखभाल सब्सिडी प्रणाली की कार्यान्वयन योजना की घोषणा की गई। इसके अनुसार 1 जनवरी, 2025 से बच्चों को (एक, दो व तीन सभी बच्चों) तीन साल की उम्र तक हर साल 3,600 युआन की सब्सिडी मिलेगी।

योजना में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि शिशु देखभाल सब्सिडी के लिए आवेदन शिशु के माता-पिता या अन्य अभिभावकों में से किसी एक द्वारा शिशु के पंजीकृत निवास स्थान पर नियमों के अनुसार किया जाना चाहिए। आवेदन मुख्यतः शिशु देखभाल सब्सिडी सूचना प्रबंधन प्रणाली के माध्यम से ऑनलाइन किए जा सकते हैं, लेकिन ऑफ़लाइन भी आवेदन किया जा सकता है। प्रत्येक प्रांत वास्तविक परिस्थितियों के आधार पर भुगतान की विशिष्ट अवधि निर्धारित करेगा।

1 जनवरी, 2025 से पहले जन्मे और 3 वर्ष से कम आयु के शिशु और छोटे बच्चे भी इस पॉलिसी का लाभ उठा सकते हैं और मासिक आधार पर गणना की जाने वाली सब्सिडी भी प्राप्त कर सकते हैं। चीनी राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग के एक संबंधित अधिकारी ने कहा कि यह लोगों की आजीविका के लिए एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय नीति है। देश भर में बच्चे वाले परिवारों को नकद सब्सिडी का व्यापक और प्रत्यक्ष वितरण, परिवार में बच्चे पैदा करने की समस्या को कम करने और बढ़ती लागत को कम करने में मदद करेगा, और इससे हर साल 2 करोड़ से ज़्यादा शिशुओं और छोटे बच्चे वाले परिवारों को लाभ मिलने की उम्मीद है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Exit mobile version