Site icon Dainik Savera Times

यूक्रेन मुद्दे पर चीन की अपील, शांति और युद्धविराम को दी प्राथमिकता

China appeals for peace ceasefire Ukraine issue, prioritizes peace ceasefire

China appeals for peace ceasefire Ukraine issue, prioritizes peace ceasefire

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में यूक्रेन मुद्दे पर हुई चर्चा के दौरान संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में चीन के स्थायी उप-प्रतिनिधि सुन लेई ने सोमवार को कहा कि सभी पक्ष शांति को प्राथमिकता दें, अधिकतम संयम बरतें, स्थिति को जल्द से जल्द शांत करें और शीघ्र युद्धविराम सुनिश्चित करें।

सुन लेई ने कहा कि यूक्रेन संकट लंबे समय से जारी है। अंतर्राष्ट्रीय समुदाय की साझा अपेक्षा है कि जल्द से जल्द युद्ध समाप्त हो और राजनीतिक समाधान निकाला जाए। सभी पक्षों को वार्ता जारी रखनी चाहिए और सहमति बनाने के लिए प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी संबंधित पक्ष वार्ता प्रक्रिया में शामिल हों, संवाद बनाए रखें और संयुक्त राष्ट्र चार्टर के सिद्धांतों के तहत एक व्यापक, स्थायी और बाध्यकारी शांति समझौते की दिशा में आगे बढ़ें।

उन्होंने नागरिक हताहतों और बुनियादी ढांचे पर हमलों पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि सभी पक्ष अंतर्राष्ट्रीय मानवीय क़ानून का पालन करें, नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करें और उनकी पीड़ा को कम करने के लिए ठोस कदम उठाएं। सुन लेई ने आगे कहा कि यूक्रेन मुद्दे पर चीन का रुख लगातार एक समान रहा है और यह ‘चार सिद्धांतों’ पर आधारित है। उन्होंने कहा कि चीन तटस्थ और न्यायसंगत रुख अपनाते हुए युद्ध रोकने और वार्ता को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है।

सुन लेई ने कहा कि अमेरिका के पुराने और निराधार आरोप पूरी तरह अस्वीकार्य हैं। चीन न तो इस संकट का निर्माता है और न ही किसी पक्ष का हिस्सा। उन्होंने कहा कि संकट के दौरान चीन ने न तो मौन साधा और न ही स्थिति को भड़काने का प्रयास किया। चीन हमेशा युद्धविराम और संवाद को आगे बढ़ाने के लिए सक्रिय रहा है।  उन्होंने यह भी कहा कि चीन की निष्पक्ष स्थिति और रचनात्मक भूमिका को अंतर्राष्ट्रीय समुदाय की व्यापक स्वीकृति प्राप्त है। यूक्रेन मुद्दे पर चीन पर आरोप लगाने और उस पर हमला करने का कोई भी प्रयास गैर-जिम्मेदाराना है और सफल नहीं होगा। 

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Exit mobile version