Site icon Dainik Savera Times

चीन का दो अमेरिकी सैन्य कंपनियों पर प्रतिबंध

 

चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने शुक्रवार को बताया कि अमेरिकी लोकहीड मार्टिन कंपनी की मिसोरी राज्य के सेंट लुइस शहर में स्थित शाखा कंपनी ने मुख्य ठेकेदार के नाते 24 अगस्त को अमेरिका द्वारा थाईवान को हथियार बेचने में हिस्सा लिया और नोर्थरोप ग्रुमान कंपनी ने कई बार अमेरिका द्वारा थाईवान को हथियार बेचने में भाग लिया है ।चीन के विदेशी प्रतिबंध विरोधी कानून के मुताबिक चीन ने इन दो अमेरिकी सैन्य कंपनियों पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है ।

प्रेस वार्ता में माओ निंग ने संबंधित सवाल के जवाब में बताया कि अमेरिकी सरकार चीन के विरोध के बावजूद चीन के थाईवान क्षेत्र को हथियार की सप्लाई करने पर अड़ा रहता है ,जिस ने एक चीन सिद्धांत ,चीन-अमेरिका तीन संयुक्त वक्तव्यों और अंतरराष्ट्रीय कानून व अंतरराष्ट्रीय संबंधों के मूल सिद्धांतों का गँभीर उल्लंघन किया है और चीन की प्रभुसत्ता और सुरक्षा हितों पर गंभीर नुकसान पहुंचाया है । अमेरिका थाईवान को शस्त्रीकरण करने के खतरनाक और गलत रास्ते पर दूर से चला रहा है। प्रवक्ता ने अमेरिका से थाईवान को हथियार बेचना बंद करने का अनुरोध किया ,वरना उसे चीन का डटकर जवाबी प्रहार मिलेगा ।

(वेइतुंग)

Exit mobile version