Site icon Dainik Savera Times

यूएन सुरक्षा परिषद का अध्यक्ष देश बना चीन

China becomes President of the UN Security Council

China becomes President of the UN Security Council

चीन ने 1 मई को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के अध्यक्ष देश का कार्यभार संभाला। यूएन स्थित स्थाई चीनी प्रतिनिधि फू छोंग ने उसी दिन आयोजित न्यूज़ ब्रीफिंग में कहा कि सुरक्षा परिषद इस महीने तीन प्रमुख मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करेगी। पहला, संयुक्त राष्ट्र चार्टर की प्रतिष्ठा और यूएन की भूमिका का पुनरोत्थान करना। दूसरा, मध्य-पूर्व मुद्दे का राजनीतिक समाधान बढ़ाना और तीसरा, अफ्रीकी देशों की स्थिरता और विकास का समर्थन करना।

फू छोंग ने कहा कि हाल के वर्षों में अंतर्राष्ट्रीय स्थिति में उथल-पुथल तेज़ हो रहा है। मुठभेड़ व मुकाबला बढ़ रहे हैं और बहुपक्षीय व्यवस्था व अंतर्राष्ट्रीय कानून पर गंभीर नुकसान पहुंचा। अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को संयुक्त राष्ट्र चार्टर की प्रतिष्ठा और यूएन की भूमिका बढ़ाने के लिए कदम उठाने की आवश्यकता है। सुरक्षा परिषद मई में इस विषय पर उच्च स्तरीय खुली बहल आयोजित करेगी। इसका उद्देश्य संयुक्त राष्ट्र चार्टर के मूल मिशन दोहराते हुए द्वितीय विश्व युद्ध की उपलब्धियों की रक्षा करना है और अंतर्राष्ट्रीय व्यवस्था में यूएन की केंद्रीय भूमिका का पुनरोत्थान करना है।

फू छोंग ने कहा कि मई में सुरक्षा परिषद इज़राइल-फिलिस्तीन, लेबनान और सीरिया सहित विभिन्न मुद्दों की नियमित समीक्षा करेगी। इसके अलावा, चीन सुरक्षा परिषद से अफ्रीका पर ध्यान केंद्रित रखने का आग्रह करेगा। फू छोंग ने यह भी कहा कि यूएन एक नाजुक मोड़ पर है। अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को एक शक्तिशाली महासचिव की ज़रूरत है, जो बहुपक्षवाद के प्रति और यूएन की भूमिका बढ़ाने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Exit mobile version