Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीन (भीतरी मंगोलिया) पायलट मुक्त व्यापार क्षेत्र का उद्घाटन

April 11, 2026

चीन (भीतरी मंगोलिया) पायलट मुक्त व्यापार क्षेत्र का उद्घाटन

11 अप्रैल की सुबह, चीन (भीतरी मंगोलिया) पायलट मुक्त व्यापार क्षेत्र का आधिकारिक तौर पर उद्घाटन किया गया, जिससे चीन के पायलट मुक्त व्यापार क्षेत्रों की कुल संख्या 23 हो गई।

अंतर्राष्ट्रीय पर्यवेक्षकों का मानना ​​है कि चीन की 15वीं पंचवर्षीय योजना के पहले वर्ष में नए मुक्त व्यापार क्षेत्र को शामिल करने से पूर्व और पश्चिम के बीच भूमि-समुद्र संपर्क और पारस्परिक लाभ के खुले स्वरूप में और अधिक सुधार हुआ है। इससे न केवल उच्च गुणवत्ता वाले विकास को सशक्त रूप से बढ़ावा मिलता है, बल्कि अशांत और परिवर्तनशील विश्व में अधिक निश्चितता भी आती है, जो उच्च स्तरीय खुलेपन को विस्तार देने के लिए चीन के दृढ़ संकल्प और प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

नए मुक्त व्यापार क्षेत्र को भीतरी मंगोलिया स्वायत्त प्रदेश में क्यों स्थापित किया गया? इसका पहला कारण इसकी अनूठी भौगोलिक विशेषताएं हैं। ऐतिहासिक रूप से, भीतरी मंगोलिया “घासभूमि रेशम मार्ग” और “चाय मार्ग” का एक महत्वपूर्ण केंद्र था, और आज यह“बेल्ट एंड रोड” पहल और चीन-मंगोलिया-रूस आर्थिक गलियारे का एक प्रमुख केंद्र है। 4,200 किलोमीटर से अधिक लंबी सीमा और 20 खुले पोर्टों के साथ, यह आंतरिक रूप से आठ प्रांतों को जोड़ता है और बाहरी रूप से यूरोप और एशिया से जुड़ता है, जिससे उत्तर की ओर खुलने का प्राकृतिक लाभ मिलता है।

इसके अलावा, भीतरी मंगोलिया स्वायत्त प्रदेश के पास बाहरी दुनिया के लिए खुलने का एक ठोस आधार है। आंकड़ों से पता चलता है कि 2025 में, इस क्षेत्र के कुल विदेशी व्यापार आयात और निर्यात की मात्रा 220.67 अरब युआन तक पहुंच गई, जो एक रिकॉर्ड उच्च स्तर है, और इसकी वृद्धि दर चीन की राष्ट्रीय औसत से 2.6 प्रतिशत अधिक है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें