Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीन-ब्राजील विदेश मंत्री स्तरीय व्यापक रणनीतिक वार्ता आयोजित

June 2, 2026

चीन-ब्राजील विदेश मंत्री स्तरीय व्यापक रणनीतिक वार्ता आयोजित

चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने 1 जून को राजधानी पेइचिंग में ब्राजील के विदेश मंत्री मौरो विएरा के साथ पांचवीं चीन-ब्राजील विदेश मंत्री स्तरीय व्यापक रणनीतिक वार्ता का आयोजन किया।

इस मौके पर वांग यी ने कहा कि चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग और ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज़ इनासियो लूला दा सिल्वा के रणनीतिक नेतृत्व में हाल के वर्षों में चीन-ब्राजील संबंधों को व्यापक रणनीतिक साझेदारी से साझे भविष्य वाले समुदाय तक बढ़ाया गया, जो मील के पत्थर की छलांग है। चीन-ब्राजील संबंधों का वैश्विक, रणनीतिक और दीर्घकालिक प्रभाव बढ़ रहा है और विभिन्न क्षेत्रों में व्यवहारिक सहयोग की गुणवत्ता उन्नत हो रही है। चीन और ब्राजील अंतर्राष्ट्रीय मंच पर घनिष्ठ सहयोग करते हैं और विश्व स्थिरता बनाए रखने तथा विकास बढ़ाने की अहम शक्ति बने हैं।

वांग यी ने कहा कि सदी का अभूतपूर्व परिवर्तन तेजी से हो रहा है। शांति और स्थिरता के लिए अंतर्राष्ट्रीय समुदाय की उम्मीद और भी ज़रूरी होती जा रही है। विश्व शासन व्यवस्था में सुधार को जल्द से जल्द एजेंडे में शामिल किया जाना चाहिए। दोनों पक्षों को नेताओं की अहम सहमतियों का कार्यान्वयन कर साझे भविष्य वाले समुदाय का निर्माण बढ़ाने के साथ तरह तरह बाहरी चुनौतियों का समान मुकाबला करना होगा।

वहीं, मौरो विएरा ने कहा कि ब्राजील-चीन संबंध विकासशील देशों द्वारा स्वतंत्रता व आत्मनिर्भरता बनाए रखने और एकजुटता व सहयोग मजबूत करने की मिसाल हैं। ब्राजील एक चीन की नीति पर कायम रहता है और चीन के साथ आपसी रणनीतिक विश्वास, व्यवहारिक सहयोग व जनमत का आधार मजबूत करना चाहता है, ताकि समान समृद्धि साकार हो सके।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें