Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीन ने म्यांमार में अस्थाई पुनर्वास स्थलों का निर्माण किया

April 4, 2025

चीन ने म्यांमार में अस्थाई पुनर्वास स्थलों का निर्माण किया

म्यांमार में आए जबरदस्त भूकंप से अब तक 3,145 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 4,589 लोग घायल हुए हैं और अन्य 221 लोग लापता हुए हैं। म्यांमार के अग्निशमन विभाग और देसी-विदेशी राहत दलों ने 653 जीवित बचे लोगों को बचाया है।

बताया जाता है कि भूकंप से मांडले और नेपीडॉ आदि क्षेत्रों में भारी क्षति पहुंची है। जबरदस्त भूकंप आने के बाद भी लगातार झटके महसूस किए गए। भूकंप ग्रस्त क्षेत्रों में पानी और बिजली की आपूर्ति बाधित है और संचार व्यवस्था भी नष्ट हुई। इसके साथ लगभग 40 डिग्री सेल्सियस की भीषण गर्मी और मच्छरों के प्रकोप से भूकंप पीड़ित लोगों के जीवन में तमाम कठिनाइयां पैदा हुईं। चीन के विभिन्न जगतों ने समय पर सहायता की। चीन की मदद से पुनर्वास, राहत, जल आपूर्ति और महामारी की रोकथाम आदि कार्य तेजी से चल रहा है।

चीनी ग्रामीण विकास कोष ने 2 अप्रैल को चीन की आपदा राहत सामग्री का इस्तेमाल कर मांडले क्षेत्र में पहला अंतर्राष्ट्रीय अस्थाई पुनर्वास स्थल बनाया। उसी दिन शाम को म्यांमार स्थित चीनी अंतर्राष्ट्रीय ट्रस्ट और निवेश निगम समूह की शाखा कंपनी ने चीनी ग्रामीण विकास कोष के साथ नेपीडॉ में दूसरा अस्थाई पुनर्वास स्थल बनाया। उक्त दोनों पुनर्वास स्थलों में 900 आपदा पीड़ितों को रहने की सुविधा मिल सकती है। बाद में चीनी प्रथम ऑटोमोबाइल समूह कंपनी भी चीनी ग्रामीण विकास कोष के साथ मांडले और नेपीडॉ कई पुनर्वास स्थलों का निर्माण करेगी।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

ये भी पढ़ें: दिल्ली विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप… सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुटी

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें