Last Updated: November 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

China कोरियाई प्रायद्वीप मुद्दे के राजनीतिक समाधान की सही दिशा का पालन करने का करता है आह्वान

February 21, 2023

China कोरियाई प्रायद्वीप मुद्दे के राजनीतिक समाधान की सही दिशा का पालन करने का करता है आह्वान

संयुक्त राष्ट्र स्थित चीन के उप स्थायी प्रतिनिधि ताइ पिंग ने 20 फरवरी को उत्तर कोरियाई परमाणु मुद्दे पर सुरक्षा परिषद के खुले सम्मेलन में कोरियाई प्रायद्वीप मुद्दे के राजनीतिक समाधान की सही दिशा का पालन करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि चीन कोरियाई प्रायद्वीप की स्थिति के विकास पर ध्यान दे रहा है। मौजूदा स्थिति तनावपूर्ण हो रही है, जो सभी पक्षों के हित के अनुरूप नहीं है और चीन इसे नहीं देखना चाहता है। चीन सभी संबंधित पक्षों से शांति बनाए रखने, संयम बरतने, राजनीतिक समाधान की सही दिशा का पालन करने और तनाव को और बढ़ाने वाली कार्रवाइयों से बचने का आह्वान करता है।

ताइ पिंग ने कहा कि कोरियाई प्रायद्वीप के मुद्दे को दुर्दशा से बाहर निकालने के लिए, हमें सबसे पहले इस मुद्दे की जड़ पर ध्यान देना चाहिए। प्रायद्वीप मुद्दे का सार सुरक्षा मुद्दा है। चीन सभी संबंधित पक्षों से प्रायद्वीप मुद्दे के इतिहास और वास्तविकता का सामना करने, अनुभव और सबक से सीखने, बातचीत और परामर्श की सही दिशा पर कायम रहने की अपील करता है। सुरक्षा परिषद को प्रायद्वीप मुद्दे को दुर्दशा से बाहर निकालने में रचनात्मक भूमिका निभानी चाहिए। प्रायद्वीप की वर्तमान स्थिति अत्यधिक संवेदनशील और जटिल है। तनाव को कम करने और आपसी विश्वास बढ़ाने के लिए सुरक्षा परिषद को कार्रवाई करनी चाहिए।

उधर, प्रायद्वीप के मुद्दे को दुर्दशा से बाहर निकालने के लिए, सभी पक्षों को सही अप्रसार उन्मुखीकरण स्थापित करना चाहिए और दोहरे मानकों से बचना चाहिए। ताइ पिंग ने कहा कि चीन ईमानदारी से अराजकता के बजाय प्रायद्वीप की स्थिरता की उम्मीद करता है, और प्रायद्वीप के मुद्दे को दुष्चक्र में फंसते हुए नहीं देखना चाहता है। चीन सभी पक्षों से तर्कसंगत व संयम रखने, क्षेत्रीय शांति और स्थिरता बनाए रखने की समग्र स्थिति से संयुक्त रूप से प्रायद्वीप मुद्दे के राजनीतिक समाधान को बढ़ाने की अपील करता है। चीन इसके लिए रचनात्मक भूमिका निभाना जारी रखना चाहता है।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें