Site icon Dainik Savera Times

चीन-कंबोडिया सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम नोम पेन्ह में आयोजित हुआ

17 अप्रैल को चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग की कंबोडिया की राजकीय यात्रा के दौरान, चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) और कंबोडिया के सूचना मंत्रालय, संस्कृति और कला मंत्रालय, पर्यटन मंत्रालय और रॉयल अकादमी द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित चीन-कंबोडिया सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम नोम पेन्ह में आयोजित हुआ।

इस आयोजन के दौरान, चीन-कंबोडिया मीडिया साझेदारी तंत्र का शुभारंभ किया गया, चीन-कंबोडिया सभ्यता विनिमय और आपसी सीखने का कार्यक्रम शुरू किया गया, 10वां ओपन-एयर सिनेमा कार्यक्रम शुरू किया गया और सीएमजी ने कई कंबोडियाई सरकारी एजेंसियों और मीडिया के साथ व्यावहारिक सहयोग की एक श्रृंखला हासिल की। कम्बोडियन पीपुल्स पार्टी के अध्यक्ष और सीनेट के चेयरमैन समदेच हुन सेन ने एक बधाई पत्र भेजकर इस आयोजन के सार्थक परिणामों के लिए बधाई दी। इस कार्यक्रम में लगभग 200 अतिथियों ने भाग लिया, जिनमें कंबोडिया और चीन के राजनीति, अर्थव्यवस्था, संस्कृति, शिक्षा, मीडिया और अन्य क्षेत्रों की जानी-मानी हस्तियां शामिल थीं।

अपने बधाई पत्र में हुन सेन ने कहा कि कंबोडिया और चीन की मित्रता इतिहास और समय की कसौटी पर खरी उतरी है तथा चीन कंबोडिया का सबसे भरोसेमंद मित्र है। सांस्कृतिक क्षेत्र में लोगों के बीच आदान-प्रदान वह बंधन है जो दोनों देशों के लोगों को जोड़ता है। मुझे यह देखकर बहुत खुशी हुई है कि “चीन-कंबोडिया मैत्री चैनल” द्वारा प्रस्तुत कंबोडिया-चीन मीडिया सहयोग ने फलदायी परिणाम प्राप्त किए हैं।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

ये भी पढ़ें: Rashmika Mandanna के बर्थडे पर Vijay Deverakonda ने शेयर की राणाबाली की अनसीन वीडियो, दिखा जयाम्मा का प्यारा लुक

Exit mobile version