इंटरनेशनल डेस्क : चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने 17 से 18 अप्रैल तक कंबोडिया की राजकीय यात्रा की। इस यात्रा के दौरान, दोनों पक्षों ने नए युग में सभी मौसमों में साझा भविष्य वाले चीन-कंबोडिया समुदाय के निर्माण पर सहमति जताई, जिससे दोनों देशों के बीच “लोहे जैसी दोस्ती” में नए अर्थ और नई जीवन शक्ति का संचार हुआ। पिछले दशक में चीन-कंबोडिया संबंधों में लगातार तेजी से विकास हुआ है। चीन और कंबोडिया हमेशा एक-दूसरे के साथ खड़े रहे हैं और एक-दूसरे की मदद की है, जब दोनों देशों को मदद की सबसे अधिक आवश्यकता थी। इसके साथ ही, दोनों देश आधुनिकीकरण की राह पर आगे बढ़ रहे हैं और कंबोडिया की “पेंटागन रणनीति” के साथ “बेल्ट एंड रोड” पहल को जोड़ने को बढ़ावा दे रहे हैं।
राजनीतिक आपसी विश्वास साझा भविष्य वाले चीन-कंबोडिया समुदाय का निर्माण करने की महत्वपूर्ण गारंटी है। पिछले कई वर्षों से, चीन और कंबोडिया ने एक-दूसरे के मूल हितों से संबंधित मुद्दों पर एक-दूसरे को समझा और समर्थन दिया है। इस यात्रा के दौरान, राष्ट्रपति शी ने कहा कि चीन हमेशा की तरह कंबोडिया को उसकी राष्ट्रीय परिस्थितियों के अनुकूल विकास पथ पर चलने में समर्थन करता रहेगा।
वहीं, कंबोडियाई प्रधानमंत्री हुन मानेट ने कहा कि कंबोडिया एक-चीन नीति का दृढ़ता से पालन करता है और अपनी संप्रभुता और प्रादेशिक अखंडता की रक्षा में चीन का समर्थन करता है। राष्ट्रपति शी की मौजूदा कंबोडिया यात्रा के दौरान, दोनों देशों ने 30 से अधिक द्विपक्षीय सहयोग दस्तावेजों का आदान-प्रदान किया, जिनमें औद्योगिक श्रृंखला और आपूर्ति श्रृंखला सहयोग, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, विकास सहायता समेत कई क्षेत्र शामिल थे।
साथ ही, दोनों पक्षों ने बहुपक्षीय व्यापार प्रणाली को बनाए रखने के प्रति अपना दृढ़ संकल्प भी व्यक्त किया। वैश्विक दक्षिण के महत्वपूर्ण सदस्यों के रूप में चीन और कंबोडिया के बीच सहयोग को मजबूत करना न केवल दोनों देशों के हितों से मेल खाता है, बल्कि पूरी दुनिया के लिए भी हितकारी सिद्ध होगा।
लंबे समय से, मानविकी आदान-प्रदान चीन-कंबोडिया संबंधों में सदैव सेतु और बंधन के रूप में अद्वितीय भूमिका निभाते हैं। साल 2025 “चीन-कंबोडिया पर्यटन वर्ष” है। आगे बढ़ने से चीन-कंबोडिया “लौहे जैसी दोस्ती” और अधिक मजबूत हो जाएगी, दोनों देश क्षेत्रीय और वैश्विक शांतिपूर्ण विकास में और अधिक सकारात्मक ऊर्जा का संचार करेंगे।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

