Last Updated: September 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

बेलेम जलवायु सम्मेलन में चीन के कार्बन बाज़ार विकास अनुभव ने ध्यान आकर्षित किया

November 13, 2025

बेलेम जलवायु सम्मेलन में चीन के कार्बन बाज़ार विकास अनुभव ने ध्यान आकर्षित किया

चीन के पारिस्थितिकी एवं पर्यावरण उप मंत्री ली काओ ने 11 नवंबर को ब्राज़ील के बेलेम में जलवायु परिवर्तन पर संयुक्त राष्ट्र फ्रेमवर्क कन्वेंशन के पक्षकारों के 30वें सम्मेलन(COP30) के “चाइना कॉर्नर” में चीन के कार्बन बाज़ार के विकास का परिचय दिया, जिसने भाग लेने वाले प्रतिनिधियों और अतिथियों का ध्यान आकर्षित किया।

उसी दिन, “चाइना कॉर्नर” में “चीन के कार्बन बाज़ार का उच्च-गुणवत्तापूर्ण विकास और अनुभव साझाकरण” विषय पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। ली काओ ने चीन के कार्बन बाज़ार के विकास के तीन प्रमुख अनुभवों का सारांश किया: पहला, राष्ट्रीय परिस्थितियों पर आधारित करना और कार्बन बाज़ार प्रणाली का निरंतर अन्वेषण और अनुकूलन करना। दूसरा, डेटा गुणवत्ता और कार्बन बाज़ार प्रबंधन को निरंतर मज़बूत करने के लिए प्रौद्योगिकी का लाभ उठाना। और तीसरा, अंतर्राष्ट्रीय सहयोग को गहरा करना और कार्बन बाज़ार क्षेत्र में अनुभव साझाकरण और अंतर्राष्ट्रीय पारस्परिक मान्यता को बढ़ावा देना।

ली काओ ने बताया कि 2024 के बाद से, चीन के कार्बन उत्सर्जन व्यापार बाजार ने पहली बार इस्पात, सीमेंट और एल्युमीनियम प्रगलन समेत तीन उद्योगों को अपने प्रबंधन में शामिल किया है। अक्टूबर 2025 के अंत तक, चीन के कार्बन बाजार व्यापार कोटा की संचयी मात्रा 77 करोड़ टन से अधिक हो गई। उसी दिन “चाइना कॉर्नर” में कई देशों के प्रतिनिधियों ने कार्बन बाजार विकास के अपने अनुभव साझा किए। विश्व बैंक के जलवायु परिवर्तन विभाग की निदेशक वैलेरी हिकी ने कहा कि चीन का कार्बन बाजार निरंतर विकास और स्थिर विस्तार का एक आदर्श उदाहरण है। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से कार्बन बाजार को अधिक कुशल बनाने और अधिक देशों को कवर करने के लिए कार्बन बाजार विकास में अनुभवों का सक्रिय रूप से आदान-प्रदान करने का आह्वान किया।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें