स्थानीय समयानुसार 17 जून को, कजाकस्तान की राजधानी अस्ताना स्थित स्वतंत्रता महल में आयोजित दूसरे चीन-मध्य एशिया शिखर सम्मेलन में चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने भाषण देते हुए “आपसी सम्मान, आपसी विश्वास, आपसी लाभ, आपसी सहायता और उच्च गुणवत्ता वाले विकास से आम आधुनिकीकरण को बढ़ाने” की “चीन-मध्य एशिया भावना” का स्पष्टीकरण किया। “चीन-मध्य एशिया भावना” केवल दिखावटी शब्दों का संग्रह नहीं है, बल्कि विभिन्न देशों के बीच समान परामर्श के माध्यम से गढ़ा गया आध्यात्मिक मानदंड भी है कि देश के आकार की चिंता किए बिना, उन्हें एक साथ समस्याओं पर चर्चा करनी चाहिए और उनका समाधान करना चाहिए। आपसी विश्वास खोखली बातें होने के बजाय उन्हें एक दुसरे की मूल हितों का दृढ़ता से समर्थन करना चाहिए। विकास शून्य-योग होने के बजाय सभी पक्षों को अवसरों को साझा करना चाहिए। सुरक्षा के लिये अलग-थलग द्वीप बनने के बजाय सभी पक्षों को जोखिमों का साथ-साथ विरोध करना चाहिए।
वर्तमान में, सभ्यताओं का एकीकरण और पारस्परिक रूप से लाभकारी सहयोग मध्य एशियाई देशों में एक वास्तविकता बने हैं। इस अप्रैल में, तुर्कमेनिस्तान की राजधानी अश्गाबात की सड़कों पर 12 मीटर लंबी एक सफ़ेद बस दिखाई दी। यह इलेक्ट्रिक बस पर्यावरण मानकों को पूरा करती है, सैटेलाइट पोजिशनिंग उपकरण से लैस है और डिजिटल भुगतान का समर्थन करती है। चीनी कंपनी यूटोंग की यह इलेक्ट्रिक बस स्थानीय नागरिकों के लिए एक नया आधुनिक यात्रा विकल्प प्रदान करती है। थोड़ी ही देर के बाद, 700 यूटोंग इलेक्ट्रिक बसें अश्गाबात में पहुंचाई जाएंगी और परिचालन में लाई जाएंगी।
चीनी इंजीनियर मध्य एशिया में गोबी रेगिस्तान में गहराई तक जाकर स्थानीय चरम जलवायु के लिए ठंड प्रतिरोधी बैटरी सिस्टम तैयार करते हैं। मध्य एशियाई देशों में चीनी वाहन कंपनियों में, स्थानीय श्रमिक वाहनों के भागों की असेंबली से लेकर वाहन डिबगिंग तक के कौशल में अधिक से अधिक कुशल होते जा रहे हैं। चीनी कंपनी स्थानीय लोगों को अपनी आय बढ़ाने और स्थानीय उद्योगों के विकास को बढ़ावा देने में मदद करती हैं। ताजिकिस्तान की राजधानी दुशांबे में, चीनी नई ऊर्जा वाहन स्थानीय टैक्सियों की “मुख्य शक्ति” बन गए हैं। तेल से बिजली में इंजन के परिवर्तन के पीछे लोगों के यातायात की गुणवत्ता में उछाल है, जो “पारस्परिक लाभ और आम-जीत” की एक ठोस अभिव्यक्ति भी है।
वहीं, पामीर पठार की कड़कड़ाती ठंडी हवा में, एक और “उज्ज्वल बदलाव” स्थानीय लोगों के दिलों को गर्म कर रहा है। अतीत में दुशांबे में, सर्दियों में बिजली की राशनिंग एक आम बात थी और पुराना ताप विद्युत संयंत्र ठंड की धुंध को दूर करने में असमर्थ था। वर्तमान में, दुशांबे में चीनी उद्यम टीबीईए द्वारा निर्मित दुशांबे 2 ताप विद्युत संयंत्र दिन-रात काम करता है। इस आधुनिक ताप विद्युत संयंत्र बिजली उत्पादन और शीतकालीन तापन दोनों कार्यों को एकीकृत करता है, जिसकी कुल स्थापित क्षमता 400 मेगावाट और वार्षिक बिजली उत्पादन 2.2 अरब किलोवाट-घंटे है। यह ताप विद्युत संयंत्र दुशांबे की 60 प्रतिशत बिजली की मांग को पूरा कर सकता है और सर्दियों में 7 लाख से अधिक स्थानीय निवासियों को ताप प्रदान कर सकता है। ताप विद्युत संयंत्र के बाहर, चार चीन-ताजिकिस्तान मैत्री स्कूल पढ़ने की आवाज़ से भरे हुए हैं। इन स्कूलों में चीनी कंपनियों द्वारा दान की गई आधुनिक कक्षाओं ने 6000 स्थानीय बच्चों के सपनों को और अधिक ठोस आधार दिया है।
इस अप्रैल के अंत में, चीन-किर्गिस्तान-उजबेकिस्तान रेलवे का निर्माण शुरू हुआ है, जो चीन से यूरोप व मध्य पूर्व तक सबसे छोटा माल ढुलाई मार्ग बनेगा। यह रेलमार्ग माल ढुलाई की दूरी 900 किलोमीटर कम होने की उम्मीद है और समय में 7 से 8 दिन की बचत होगा। साथ ही, अधिक से अधिक चीनी शहरों ने मध्य एशिया की ओर विशेष ट्रेनें खोली हैं। चीन के नए ऊर्जा वाहनों व फोटोवोल्टिक उत्पादों और मध्य एशियाई देशों के खनिजों व कृषि उत्पादों ने व्यापार आदान-प्रदान हासिल किया है। अस्ताना के स्वतंत्रता महल से लेकर दुशांबे के गर्म निवास स्थलों तक, अश्गाबात में इलेक्ट्रिक बसों से लेकर चीन-किर्गिस्तान-उजबेकिस्तान रेलवे के लिये सुरंग उत्खनन स्थल तक, “चीन-मध्य एशिया भावना” से सभी पक्षों को अनार के बीजों की तरह एक दूसरे को गले लगाया है। चीन और मध्य एशियाई देश हाथ मिलते हुए आम आधुनिकीकरण के एक नए युग में प्रवेश कर रहे हैं।
(साभार – चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
मेष: दिन शुभ रहेगा...