दूसरे चीन-मध्य एशिया शिखर सम्मेलन के अवसर पर, चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) के चीनी वैश्विक कार्यक्रम केंद्र और पांच मध्य एशियाई देशों के मुख्यधारा मीडिया द्वारा सह-निर्मित छह-एपिसोड वाली डॉक्यूमेंट्री “घर” 16 जून से सीएमजी के सीसीटीवी-4 और पांच मध्य एशियाई देशों की मुख्यधारा मीडिया पर वैश्विक स्तर पर प्रसारित की जाएगी।
“घर” चीन-मध्य एशिया सहयोग के ढांचे के तहत छह देशों में शूट की गई, छह देशों द्वारा सह-निर्मित और छह देशों में प्रसारित की गई पहली सांस्कृतिक वृत्तचित्र फिल्म है। यह कार्यक्रम सांस्कृतिक आदान-प्रदान, वैज्ञानिक अनुसंधान नवाचार और अंतर्संबंध में चीन और पांच मध्य एशियाई देशों के बीच गहन सहयोग की एक ज्वलंत कहानी बताता है, और दर्शाता है कि चीन और पांच मध्य एशियाई देश “पारस्परिक सहायता, समान विकास, सार्वभौमिक सुरक्षा और चिरस्थायी मैत्री पर आधारित साझा भविष्य वाले चीन-मध्य एशिया समुदाय के निर्माण के लिए मिलकर काम कर रहे हैं।
पहले एपिसोड “घर·कजाखस्तान” में कजाकिस्तान के सबसे बड़े शहर अल्माटी की यात्रा की गई, कैमरे ने शहर की सड़कों पर स्केटबोर्डिंग, अल्पाइन पार्कों में कॉफी पार्टियों और थ्येनशान पहाड़ों में हिम तेंदुओं की झलकियां रिकॉर्ड कीं।
दूसरे एपिसोड “घर·किर्गिज़स्तान” में शीतकालीन थीम पर आधारित सांस्कृतिक और पर्यटन परियोजनाओं का वर्णन किया गया, जिसके विषयों में अला अर्चा राष्ट्रीय उद्यान में अद्भुत बाज़बाजी प्रदर्शन, कराकोल स्की रिसॉर्ट में बर्फ-स्नो के खेल, और खानाबदोश लोगों की उत्सवी मेज़ें, तथा नए युग का “लौह रेशम मार्ग” के रूप में चीन-किर्गिज़स्तान-उज़बेकिस्तान रेलवे आदि शामिल हैं।
तीसरे एपिसोड “घर·ताजिकिस्तान” में इस देश की राजधानी दुशांबे में हर्षोल्लासपूर्ण उत्सवी माहौल का अनुभव किया गया। दुशांबे से लगभग 25 किलोमीटर पश्चिम में हिसोर प्राचीन नगर के दौरे में तत्कालीन दूतों और व्यापारियों की छवि को देखा, दो हजार साल पहले, यहां कारवां माल का आदान-प्रदान करते थे, दो हजार साल बाद, हम यहां दोस्ती की कहानियां सुनाते रहते हैं।
चौथे एपिसोड “घर·ताजिकिस्तान” में इस देश की राजधानी अश्गाबात में कालीन कारखाने के दौरे में राष्ट्रीय कालीन शिल्पकार से कालीन बुनाई सीखाया गया, और राष्ट्रीय सर्कस के गुंबद के नीचे पिग्गी परिवार द्वारा प्रस्तुत उच्च स्तरीय घुड़सवारी शो का प्रदर्शन का आनंद लिया गया।
पांचवें एपिसोड “घर·उज़्बेकिस्तान” में चीन और उज्बेकिस्तान की मीडिया टीमें संयुक्त रूप से हजारों वर्षों से चली आ रही रेशम मार्ग पर सभ्यताओं के बीच संवाद और लोगों के बीच आपसी समझ की कहानी बताती हैं।
छठे एपिसोड “घर·चीन” में चीन और पांच मध्य एशियाई देशों के मीडिया एंकरों ने चीन के च्यांगसू प्रांत के वुशी शहर का दौरा किया। उन्होंने शी ओपेरा के प्रदर्शन का अनुभव किया, सूचो कढ़ाई के उत्तराधिकारियों से मिले, प्रामाणिक मछुआरे के व्यंजनों का स्वाद लिया, स्मार्ट रोबोट के साथ खेले, और चीन-किर्गिज़स्तान-उज़बेकिस्तान रेलवे-सड़क संयुक्त परिवहन ट्रेन के साथ एक अप्रत्याशित मुलाकात हुई। छह देशों के मीडिया कर्मियों ने सांस्कृतिक, पारिस्थितिक और आर्थिक एकीकरण की यात्रा के शानदार अध्याय को एक साथ देखा और चीनी शैली के आधुनिकीकरण के असंख्य पहलुओं को महसूस किया।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)