Site icon Dainik Savera Times

खुलेपन और सहयोग के प्रति चीन की प्रतिबद्धता अत्यंत महत्वपूर्ण : विश्व आर्थिक मंच के अध्यक्ष

China commitment openness cooperation extremely important

China commitment openness cooperation extremely important

चाइना मीडिया ग्रुप को दिए एक विशेष साक्षात्कार में विश्व आर्थिक मंच के अध्यक्ष बोर्ग़ ब्रेंडे ने कहा कि चीन ने विकास के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियाँ हासिल की हैं। उन्होंने बताया कि चीन न केवल अपने आर्थिक विकास में तेजी से आगे बढ़ा है, बल्कि बेल्ट ऐंड रोड पहल के माध्यम से अनेक विकासशील देशों में साझा विकास को भी प्रोत्साहित कर रहा है।

ब्रेंडे ने कहा कि स्विट्ज़रलैंड ने जिस विकास स्तर को एक सदी में प्राप्त किया, चीन ने उसे केवल तीन दशकों में हासिल कर लिया है। यह तेजी प्रभावशाली है, हालांकि इसके साथ कुछ चुनौतियाँ भी आईं। उन्होंने कहा कि चीन की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि वह अपनी चुनौतियों और समस्याओं का ईमानदारी से सामना करता है, उनसे पीछे नहीं हटता और उनके समाधान के लिए प्रभावी व सक्रिय कदम उठाता है। कुल मिलाकर, पिछले तीस वर्षों में चीनी लोगों के आर्थिक और सामाजिक जीवन स्तर में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। ब्रेंडे के अनुसार, यह परिवर्तन विश्व इतिहास में एक प्रेरणादायक उदाहरण है।

बेल्ट ऐंड रोड पहल के महत्व और संभावनाओं पर चर्चा करते हुए ब्रेंडे ने कहा कि यह एक दूरगामी प्रभाव वाली पहल है, जिसने अनेक विकासशील देशों को अवसंरचना निवेश बढ़ाने में मदद दी है। उनके अनुसार, सुदृढ़ अवसंरचना किसी भी देश के आर्थिक विकास की पूर्व शर्त होती है। बेहतर बुनियादी ढाँचा न केवल गरीबी उन्मूलन में सहायक होता है, बल्कि देशों की वैश्विक प्रतिस्पर्धा शक्ति को भी सुदृढ़ बनाता है।

तकनीकी नवाचार के क्षेत्र में चीन के योगदान पर बोलते हुए ब्रेंडे ने कहा कि इतिहास गवाह है कि जब चीन किसी विशेष क्षेत्र में बड़ा निवेश करता है, तो नतीजे असाधारण होते हैं। आज चीन तेजी से नई प्रौद्योगिकियों की दिशा में अग्रसर है। चीन के नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र का आकार अत्यंत विशाल है और नई तकनीकों में उसका निवेश आश्चर्यजनक रूप से बढ़ा है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि इन क्षेत्रों से जुड़े अनेक चीनी स्टार्टअप्स विश्व आर्थिक मंच की गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी कर रहे हैं। ब्रेंडे ने कहा कि चीन का यह खुलेपन और सहयोग के मूल्यों पर आधारित रुख आज की वैश्विक व्यवस्था के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। 

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Exit mobile version