Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

उच्च-गुणवत्ता वाले विकास का पालन कर चीनी शैली के आधुनिकीकरण को व्यापक रूप से बढ़ावा देता चीन

August 4, 2025

उच्च-गुणवत्ता वाले विकास का पालन कर चीनी शैली के आधुनिकीकरण को व्यापक रूप से बढ़ावा देता चीन

चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने इस बात पर ज़ोर दिया है कि उच्च-गुणवत्ता वाला विकास चीन के आधुनिकीकरण के लिए एक अनिवार्य आवश्यकता है, और उच्च-गुणवत्ता वाले विकास की निश्चितता का उपयोग बाहरी वातावरण की अनिश्चितताओं का मुकाबला करने के लिए किया जाना चाहिए। इस वर्ष की शुरुआत से ही, चीनी कम्युनिस्ट पार्टी(सीपीसी) की केंद्रीय समिति ने इस प्राथमिक कार्य को दृढ़ता से अपनाया है और चीनी अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाया है। इस वर्ष की पहली छमाही में, चीन का सकल घरेलू उत्पाद 66.05 खरब युआन तक पहुँच गया, जो साल-दर-साल 5.3% की वृद्धि है, जो विकास की स्थिरता को दर्शाता है।

नवाचार के बिना उच्च-गुणवत्ता वाला विकास हासिल नहीं किया जा सकता। इस वर्ष मार्च में चीनी राष्ट्रीय जन प्रतिनिधि सभा (एनपीसी) और चीनी जन राजनीतिक सलाहकार सम्मेलन (सीपीपीसीसी) के दौरान, शी चिनफिंग ने इस बात पर ज़ोर दिया कि वैज्ञानिक और तकनीकी नवाचार और औद्योगिक नवाचार नई-गुणवत्ता वाली उत्पादक शक्तियों के विकास के मूलभूत मार्ग हैं। उन्होंने विज्ञान, प्रौद्योगिकी और प्रतिभा के लिए शिक्षा के समर्थन को मज़बूत करने की आवश्यकता पर बल दिया। अप्रैल में, उन्होंने कृत्रिम बुद्धिमत्ता उद्योग का निरीक्षण करने के लिए शांगहाई का दौरा किया और कहा कि “कृत्रिम बुद्धिमत्ता युवाओं के लिए एक करियर है और चीन के आधुनिकीकरण से निकटता से जुड़ी है।” उन्होंने सीपीसी केंद्रीय समिति के पोलित ब्यूरो के एक सामूहिक अध्ययन सत्र की भी अध्यक्षता की, जिसमें नए रास्ते खोलने के लिए वैज्ञानिक और तकनीकी नवाचार और औद्योगिक नवाचार के गहन एकीकरण को बढ़ावा देने का आग्रह किया गया।

वास्तविक अर्थव्यवस्था के लिए एक मज़बूत आधार बनाए रखना बेहद ज़रूरी है। इस वर्ष शी चिनफिंग ने कई बार विनिर्माण कंपनियों का दौरा किया है। जनवरी में उत्तरी चीन के लियाओनिंग स्थित बेनशी आयरन एंड स्टील में उन्होंने उच्च-स्तरीय, बुद्धिमान और हरित विनिर्माण की आवश्यकता पर ज़ोर दिया। मई में हेनान स्थित लुओयांग एक्सल में उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि “चीनी शैली के आधुनिकीकरण को बढ़ावा देने के लिए विनिर्माण का एक उचित अनुपात बनाए रखना ज़रूरी है”। और जुलाई में शानशी स्थित यांगछ्वान वाल्व कंपनी में उन्होंने पारंपरिक उद्योगों को बदलने और उन्नत बनाने के लिए तकनीकी नवाचार को बढ़ावा देने के महत्व पर ज़ोर दिया, और इस बात पर ज़ोर दिया कि “वास्तविक अर्थव्यवस्था को खोना नहीं चाहिए।”

विशिष्ट उद्योगों का विकास एक प्रमुख दृष्टिकोण है। मार्च में, चीन के गुइचोउ के चाओशिंग डोंग गाँव का दौरा करते हुए, शी चिनफिंग ने स्थानीय परिस्थितियों के अनुरूप आधुनिक, उच्च-कुशल, पर्वत-विशिष्ट कृषि विकसित करने की आवश्यकता पर ज़ोर दिया। मई में दक्षिण चीन के युन्नान के अपने निरीक्षण दौरे के दौरान, उन्होंने पठार के विशिष्ट कृषि और सांस्कृतिक पर्यटन उद्योगों की प्रशंसा की, और मज़ाक में कहा कि “युन्नान कॉफ़ी चीन का प्रतिनिधित्व करती है” और देश से “अपनी विशिष्टता का लाभ उठाने” का आग्रह किया।

वर्तमान में, चीन की अर्थव्यवस्था स्थिर रूप से संचालित हो रही है और प्रगति कर रही है, नई-गुणवत्ता वाली उत्पादक शक्तियाँ तेज़ी से बढ़ रही हैं और वास्तविक अर्थव्यवस्था एक ठोस आधार बनाए हुए है। भविष्य में चीन उच्च-गुणवत्ता वाले विकास के माध्यम से अनिश्चितताओं का समाधान करते रहेगा, और चीन के विकास को व्यापक रूप से आगे बढ़ाने और राष्ट्रीय कायाकल्प प्राप्त करने के लिए एक ठोस आधार तैयार करेगा।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें