Last Updated: October 15, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीन ने यूएन सुरक्षा परिषद में इज़रायल द्वारा सीरिया पर हमला करने की निंदा की

July 18, 2025

चीन ने यूएन सुरक्षा परिषद में इज़रायल द्वारा सीरिया पर हमला करने की निंदा की

संयुक्त राष्ट्र स्थित चीन के उप प्रतिनिधि कंग श्वांग ने 17 जुलाई को सीरिया सवाल पर यूएन सुरक्षा परिषिद की खुली आपात बैठक पर भाषण देते हुए सीरिया पर इज़रायली हमले की निंदा की। कंग श्वांग ने कहा कि पिछले कुछ दिनों में इज़रायल ने सीरिया के कई क्षेत्रों पर हवाई हमला किया। इज़रायल की कार्रवाइयों ने अंतर्राष्ट्रीय कानूनों का गंभीर उल्लंघन किया है, सीरिया की प्रभुसत्ता, सुरक्षा और प्रादेशिक अखंडता का अतिक्रमण किया और सीरिया की शांति, स्थिरता तथा राजनीतिक संक्रमण में नये जटिल तत्व लाये हैं।

चीन साफ तौर पर इसकी निंदा करता है। चीन इज़रायल से फौरन ही सीरिया पर सैन्य हमला बंद करने और यथाशीघ्र ही सीरिया की भूमि से हटने की अपील करता है। अंतर्राष्ट्रीय समुदाय की मान्यता है कि गोलान क्षेत्र सीरिया की भूमि है। सीरिया की प्रभुसत्ता, एकीकरकण और अखंडता का समादर और सम्बंधित यूएन सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव लागू करने चाहिए।

कंग श्वांग ने कहा कि वर्तमान में मध्य पूर्व में ज्वलंत मुद्दे एक के बाद एक पैदा हो रहे हैं, नये व पुराने प्रतिद्वंद मिश्रित हैं और मुठभेड़ बनी हुई है। ऐसी स्थिति मध्य पूर्व के विभिन्न देशों के हितों में नहीं है और अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के समान हितों के प्रतिकूल भी है। सुरक्षा परिषद को मध्यपूर्व में चिरस्थाई सुरक्षा के लिए सक्रिय कोशिशें करनी चाहिए। चीन अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के साथ इसके लिए रचनात्मक भूमिका निभाने को तैयार है। 

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)  

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें