Last Updated: October 15, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीन ने प्रचंड को नेपाल का पीएम बनने पर दी बधाई

December 27, 2022

चीन ने प्रचंड को नेपाल का पीएम बनने पर दी बधाई

26 दिसंबर को चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने संबंधित सवाल के जवाब में कहा कि चीन ने इस पर ध्यान दिया है कि नेपाल के आम चुनाव सुचारू ढंग से संपन्न हुए हैं। चीन पुष्प कमल दहल को  नेपाल का नया प्रधानमंत्री बनने की बधाई देता है ।विश्वास है कि नेपाल सरकार और जनता की समान कोशिशों और विभिन्न पार्टियों व राजनीतिक शक्तियों के सलाह मशविरे पर नेपाल राष्ट्रीय स्थिरता और आर्थिक व सामाजिक विकास बनाए रखेगा ।

प्रवक्ता ने बताया कि परंपरागत मैत्रीपूर्ण पड़ोसी देश होने के नाते चीन चीन-नेपाल संबंधों को बड़ा महत्व देता है और नेपाल की नयी सरकार के साथ विभिन्न क्षेत्रों में मैत्रीपूर्ण आवाजाही व सहयोग का विस्तार करने और बेल्ट एंड रोड का गुणवत्ता निर्माण करने के लिए तैयार है। ताकि दोनों देशों के बीच विकास व समृद्धि के उन्मुख पीढ़ी दर पीढ़ी मैत्रीपूर्ण रणनीतिक सहयोग साझेदारी में नयी शक्ति डाली जाए और दोनों देशों की जनता के लिए अधिक कल्याण पहुंचाये जाए ।(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग) 

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें