Last Updated: October 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

उज्बेकिस्तान के नए संविधान पर जनमत संग्रह पर चीन ने दी बधाई  

May 3, 2023

उज्बेकिस्तान के नए संविधान पर जनमत संग्रह पर चीन ने दी बधाई  

हाल ही में उज़्बेकिस्तान ने नए संविधान पर एक जनमत संग्रह सफलतापूर्वक आयोजित किया। प्रारंभिक मतगणना के परिणामों के मुताबिक उज़्बेकिस्तान के संविधान में संशोधन सफलता से पारित किया गया। इसकी चर्चा में चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि उज्बेकिस्तान ने नए संविधान पर सफलतापूर्वक जनमत संग्रह कराया है और चीन उसे बधाई देता है। विश्वास है कि राष्ट्रपति शावकत मिर्जियोयेव के नेतृत्व में, उज़्बेकिस्तान के नागरिक निश्चित रूप से विभिन्न सुधारों और विकास कार्यों में बड़ी उपलब्धियां हासिल करेंगे।

उज्बेकिस्तान के अच्छे पड़ोसी देश और व्यापक रणनीतिक साझेदार के रूप में चीन चीन-उज्बेकिस्तान संबंधों पर बड़ा ध्यान देता है, और उज्बेकिस्तान के साथ विभिन्न क्षेत्रों में आपसी लाभदायक सहयोग को गहन करने और चीन-उज्बेकिस्तान साझा भाग्य वाले समुदाय के निर्माण में लगातार नयी उपलब्धियां हासिल करने को बढ़ावा देने की कोशिश करना चाहता है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें