Site icon Dainik Savera Times

यूक्रेन संकट के राजनीतिक समाधान के लिए सकारात्मक कोशिश जारी रखेगा चीन: थंग फेइ 

China continue positive political solution Ukraine crisis

China continue positive political solution Ukraine crisis

संयुक्त राष्ट्र स्थित चीनी स्थाई मिशन के काउंसिलर थंग फेइ ने 24 फरवरी को आपात विशेष यूएन महासभा में यूक्रेन की चिरस्थाई शांति के समर्थन पर फैसले का मसौदा पारित होने के बाद व्याख्यान भाषण में कहा कि वर्तमान नाजुक वक्त में चीन की प्रतीक्षा है कि अंतर्राष्ट्रीय समुदाय संकट के राजनीतिक समाधान के लिए लाभकारी वातावरण तैयार करेगा। उम्मीद है कि यूएन महासभा शांति पर सदस्य देशों की समानताएं एकत्र करने में रचनात्मक भूमिका निभाएगी। चीन इस संकट के राजनीतिक समाधान के लिए सकारात्मक कोशिश जारी रखेगा।

थंग फेइ ने कहा कि चीन अभी यूएन महासभा के फैसले मसौदे पर मतदान में अलग हुआ है। चीन का हमेशा का विचार है कि विभिन्न देशों की प्रभुसत्ता और प्रादेशिक अखंडता का सम्मान करना है, यूएन चार्टर के सिद्धांतों का पालन करना है। विभिन्न पक्षों की न्यायोजित सुरक्षा चिंताओं को महत्व देना है और संकट के शांतिपूर्ण समाधान के लिए लाभदायक सभी कोशिशों का समर्थन करना चाहिए।

थंग फेइ ने कहा कि समस्या का जड़ से समाधान करना चाहिए ताकि अधिक संतुलित, प्रभावी और सतत् यूरोपीय सुरक्षा ढांचा बन जाए। ध्यान रहे यूएन महासभा ने उस दिन पक्ष में 107, विपक्ष में 7 और अनुपस्थिति में 51 मतों से यूक्रेन की चिरस्थाई शांति के समर्थन का फैसला पारित किया।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)   

Exit mobile version