Last Updated: September 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

अक्टूबर में चीन का सीपीआई साल-दर-साल 0.2% बढ़ा

November 9, 2025

अक्टूबर में चीन का सीपीआई साल-दर-साल 0.2% बढ़ा

इंटरनेशनल डेस्क : चीनी राष्ट्रीय सांख्यिकी ब्यूरो द्वारा 9 नवंबर को जारी आंकड़ों से पता चला है कि अक्टूबर में, घरेलू मांग बढ़ाने की नीतियों का प्रभाव जारी रहा, साथ ही राष्ट्रीय दिवस और मध्य-शरद उत्सव की छुट्टियों की प्रेरणा से सीपीआई में वृद्धि दर्ज हुई। राष्ट्रीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI) पिछले महीने से 0.2% और साल-दर-साल 0.2% बढ़ा। खाद्य और ऊर्जा की कीमतों को छोड़कर, मुख्य CPI साल-दर-साल 1.2% बढ़ा, जो लगातार छठे महीने तक वृद्धि के पैमाने का विस्तार रहा।

सांख्यिकीय आंकड़ों से पता चला है कि खाद्य कीमतों में साल-दर-साल 2.9% की गिरावट आई, जबकि गैर-खाद्य कीमतों में 0.9% की वृद्धि हुई; उपभोक्ता वस्तुओं की कीमतों में 0.2% की गिरावट आई, जबकि सेवाओं की कीमतों में 0.8% की वृद्धि हुई। जनवरी से अक्टूबर तक, औसत CPI पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 0.1% गिरा।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें