Site icon Dainik Savera Times

China Earthquake: भूकंप के तेज झटके से दहला चीन, जानें कितनी रही तीव्रता

China Earthquake

China Earthquake

China earthquake : उत्तर-पश्चिम चीन के किंघई प्रांत में बुधवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। चाइना अर्थक्वेक नेटवर्क्स सेंटर (CENC) के मुताबिक, भूकंप की तीव्रता 5.6 मैग्नीट्यूड दर्ज की गई। भूकंप स्थानीय समय के अनुसार सुबह करीब 5:36 बजे आया। भूकंप का केंद्र किंघई के हाइक्सी प्रीफेक्चर में जमीन से लगभग 10 किलोमीटर की गहराई में बताया गया है। इसका केंद्र 37.81 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 95.63 डिग्री पूर्वी देशांतर के आसपास स्थित था।

फिलहाल नुकसान की जानकारी नहीं

भूकंप की गहराई कम होने की वजह से आसपास के इलाकों में भी झटके महसूस हो सकते हैं। हालांकि, अभी तक किसी बड़े नुकसान या किसी की मौत की खबर सामने नहीं आई है। स्थानीय प्रशासन हालात पर नजर रख रहा है।

चीन में भूकंप का खतरा ज्यादा क्यों?

चीन के पश्चिमी और दक्षिण-पश्चिमी इलाके भूकंप के लिहाज से संवेदनशील हैं। इसकी बड़ी वजह भारतीय और यूरेशियन प्लेटों की लगातार होने वाली हलचल है। इन दोनों प्लेटों के टकराने से हिमालय और तिब्बती पठार का निर्माण हुआ। इस इलाके में कई सक्रिय फॉल्ट भी मौजूद हैं। तिब्बत के अलावा सिचुआन, युन्नान और शिनजियांग में भी अक्सर भूकंप के झटके महसूस होते हैं।

चीन में पहले भी आए हैं बड़े भूकंप

चीन में पहले भी कई बड़े और खतरनाक भूकंप आ चुके हैं। 12 मई 2008 को सिचुआन में करीब 7.9 तीव्रता का भूकंप आया था। इसमें करीब 87 हजार लोगों की मौत हुई या वे लापता हो गए थे।

14 अप्रैल 2010 को किंघई के युशु इलाके में करीब 7.1 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसमें 2,600 से ज्यादा लोगों की जान गई थी। इसके अलावा दिसंबर 2023 में गांसू और किंघई के बीच 6.2 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसमें 140 से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी।

Exit mobile version