Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

चाइना ईस्टर्न एयरलाइंस का बड़ा विमान C-919 पूर्वोत्तर चीन पहुंचा

March 30, 2025

चाइना ईस्टर्न एयरलाइंस का बड़ा विमान C-919 पूर्वोत्तर चीन पहुंचा

चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) के न्यूज चैनल के लोगो के साथ चाइना ईस्टर्न एयरलाइंस के बड़े विमान सी919 ने 30 मार्च को सुबह 11 बजकर 19 मिनट पर पूर्वोत्तर चीन के ल्याओनिंग प्रांत के थाओश्येन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लैंडिंग की। बताया जाता है कि यह पूर्वोत्तर चीन के लिए चीन द्वारा स्ननिर्मित सी919 विमान की पहली उड़ान है। इस तहत सी919 का शांगहाई के होंगछ्याओ से शनयांग के बीच उड़ान मार्ग का वाणिज्यिक परिचालन शुरू हो गया। इसकी विमान संख्या एमयू 6339/6340 है, जो हर रोज एक चक्कर लगाएगा। आउटबाउंड उड़ान शांगहाई के होंगछ्याओ हवाई अड्डे से सुबह 9 बजकर 10 मिनट पर संचालित होती है और 11 बजकर 40 मिनट पर शनयांग पहुंचती है। वहीं, वापसी की उड़ान शनयांग से दोपहर बाद 12 बजकर 55 मिनट पर रवाना होगी और शांगहाई के होंगछ्याओ में 3 बजकर 40 मिनट पर पहुंचेगी।

विमान में फिल्म देखने और गेम खेलने आदि विविध मनोरंजन अनुभव मिलते हैं। पहले मिशन का कार्यान्वयन करने वाले सी919 विमान का नंबर है बी-658ई। इसमें केबिन लैन सेवा फ़ंक्शन से सुसज्जित है, जो पूरी तरह से चीन द्वारा निर्मित है। केबिन की प्रत्येक सीट पर यह सुविधा मिलती है। उड़ान के दौरान यात्रियों को ज्यादा समृद्ध और लचीला मनोरंजन अनुभव मिल सकता है। गौरतलब है कि 30 मार्च तक चाइना ईस्टर्न एयरलाइंस के बड़े विमान सी919 का 10 शहरों को जोड़ते हुए 12 उड़ान मार्गों पर परिचालन किया जा रहा है। कुल मिलाकर सुरक्षित उड़ान समय 23,000 घंटे से अधिक है और यात्रियों ने 12 लाख 70 हजार बार इससे परिवहन किया है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें