Site icon Dainik Savera Times

कई आयामों में विकसित हो रहे चीन के उभरते समुद्री व्यवसाय

China emerging maritime business

China emerging maritime business

China Emerging Maritime Business : इस वर्ष की पहली तिमाही में, अपतटीय पवन ऊर्जा उत्पादन से लेकर समुद्री जैव प्रौद्योगिकी तक, चीन के उभरते समुद्री व्यवसायों का विकास बहुआयामी रहा है। चीनी प्राकृतिक संसाधन मंत्रालय की प्रारंभिक गणना से पता चलता है कि उभरते समुद्री व्यवसायों का वर्तमान विकास रुझान अच्छा है। पहली तिमाही में, समुद्री इंजीनियरिंग उपकरण विनिर्माण उद्योग ने तेजी से विकास बनाए रखा।

नए समुद्री इंजीनियरिंग ऑर्डरों की मात्रा में साल-दर-साल 57.1% की वृद्धि हुई। अपतटीय तेल एवं गैस, अपतटीय पवन ऊर्जा आदि के क्षेत्र में नए समुद्री इंजीनियरिंग उपकरणों के निर्माण में नई प्रगति हुई है। चीन द्वारा स्वतंत्र रूप से विकसित 2000 मीटर श्रेणी के अल्ट्रा-डीपवाटर सबसी ट्री के पहले सेट का अंतिम संयोजन पूरा हो गया है। इसके साथ घरेलू समुद्री औषधि अनुसंधान और विकास में सकारात्मक प्रगति हुई है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Exit mobile version