Last Updated: October 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीन ने वित्तीय गुणवत्ता विकास पर दिया जोर

November 2, 2023

चीन ने वित्तीय गुणवत्ता विकास पर दिया जोर

चीन ने 30 से 31 अक्तूबर तक पहली बार केंद्रीय वित्त कार्य सम्मेलन का आयोजन किया। चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने इसमें भाग लेकर महत्वपूर्ण भाषण दिया ।इस बैठक में वित्तीय कार्य के गुणवत्ता विकास पर जोर दिया गया और वित्त के उच्च स्तरीय खुलेपन और चीनी वित्त बाजार के अंतरराष्ट्रीयकरण पर ठोस इंतजाम किया गया ।

इस बैठक में बल दिया गया कि हमें स्थिरता से वित्तीय व्यवस्था के खुलेपन को बढ़ाना और अंतरराष्ट्रीय आर्थिक व व्यापारिक नियमों से मेल खाना चाहिए ।सीमा पार निवेश और वित्त पोषण के सरलीकरण की उन्नति के साथ अधिक विदेशी वित्तीय संस्थाओं और दीर्घकालिक पूंजी को आकर्षित किया जाना चाहिए। शांगहाई के अंतरराष्ट्रीय वित्त केंद्र की प्रतिस्पर्द्धात्मक शक्ति तथा प्रभाव बढ़ाना और हांगकांग के अंतरराष्ट्रीय वित्त केंद्र के स्थान की उन्नति करने की आवश्यकता है।

वित्तीय सुरक्षा को सुनिश्चित करना इस बैठक में भेजा गया दूसरा महत्वपूर्ण संकेत है ।इस बैठक में कहा गया कि वर्तमान में चीन में कई निहित आर्थिक व वित्तीय जोखिम हैं ।सर्वांगीण निगरानी को मजबूत करने की जरूरत है ।वित्तीय खतरे की रोकथाम और उसे मिटाना वित्तीय कार्य का एक अहम विषय है ।हमें व्यवस्थित वित्तीय खतरे से बचने की निम्न रेखा पर कायम रहना होगा ।इस बैठक में कहा गया कि चीन स्थानीय ऋण खतरे की रोकथाम व निपटारे के लिए दीर्घकालिक कारगर तंत्र स्थापित करेगा और गुणवत्ता विकास के अनुरूप सरकारी ऋण प्रबंधन व्यवस्था स्थापित करेगा ।(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप , पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें