Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीन और ईयू के नेताओं ने चीन-यूरोपीय संघ राजनयिक संबंधों की स्थापना की 50वीं वर्षगांठ पर बधाई दी

May 6, 2025

चीन और ईयू के नेताओं ने चीन-यूरोपीय संघ राजनयिक संबंधों की स्थापना की 50वीं वर्षगांठ पर बधाई दी

6 मई को चीन और यूरोपीय संघ के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना की 50वीं वर्षगांठ है। उस दिन, चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग, यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो लुइस सैंटोस दा कोस्टा और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने एक-दूसरे को बधाई संदेश भेजे।

अपने बधाई संदेश में शी चिनफिंग ने कहा कि चीन और यूरोपीय संघ व्यापक रणनीतिक साझेदार हैं। वे बहु-ध्रुवीकरण को बढ़ावा देने वाली दो प्रमुख ताकतें, वैश्वीकरण का समर्थन करने वाले दो प्रमुख बाजार और विविधता की वकालत करने वाली दो प्रमुख सभ्यताएं भी हैं। राजनयिक संबंधों की स्थापना के बाद से पिछले 50 वर्षों में, दोनों पक्षों ने सभी स्तरों और सभी क्षेत्रों में घनिष्ठ आदान-प्रदान बनाए रखा है, संवाद और सहयोग में फलदायी परिणाम प्राप्त किए हैं, रंगारंग सांस्कृतिक आदान-प्रदान किया है और उल्लेखनीय बहुपक्षीय समन्वय प्राप्त किया है। चीन-यूरोपीय संघ संबंध दुनिया में सबसे प्रभावशाली द्विपक्षीय संबंधों में से एक बन गए हैं, जिसने चीनी और यूरोपीय लोगों की भलाई में सुधार लाने और विश्व शांति व विकास को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

शी ने बल देते हुए कहा कि वर्तमान में, विश्व तीव्र परिवर्तन की शताब्दी से गुजर रहा है, और मानव समाज एक बार फिर महत्वपूर्ण चौराहे पर आ खड़ा हुआ है। स्वस्थ और स्थिर चीन-यूरोपीय संघ संबंध न केवल दोनों पक्षों को लाभान्वित करेगा, बल्कि विश्व को भी रोशन करेगा।  उन्होंने कहा कि वह चीन-यूरोपीय संघ संबंधों के विकास को बहुत महत्व देते हैं और कोस्टा और वॉन डेर लेयेन के साथ मिलकर दोनों पक्षों के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना की 50वीं वर्षगांठ से लाभ उठाकर चीन-यूरोपीय संघ संबंधों के विकास के अनुभव का सारांश करते हुए रणनीतिक संपर्क को गहरा करना चाहते हैं, आपसी समझ और विश्वास को बढ़ाते हुए साझेदारी की स्थिति को मजबूत करना और आपसी खुलेपन का विस्तार करना चाहते हैं, और साथ ही साथ, घर्षण व मतभेदों को अच्छी तरह से सँभालना चाहते हैं, ताकि चीन-यूरोपीय संघ संबंधों के बेहतर भविष्य का विकास किया जा सके।  

यूरोपीय संघ के नेताओं ने अपने-अपने बधाई संदेश में कहा कि पिछले 50 वर्षों में, चीन ने इतिहास में सबसे तेज सतत आर्थिक विकास हासिल किया है। यूरोपीय संघ और चीन ने व्यापक संबंध स्थापित किए हैं और एक-दूसरे के सबसे महत्वपूर्ण व्यापारिक साझेदार बन गए हैं, जिन्होंने अपन-अपने लोगों की भलाई और आर्थिक विकास और समृद्धि में योगदान दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि वर्तमान वैश्विक अनिश्चितताओं और भू-राजनीतिक परिवर्तनों की पृष्ठभूमि में, यूरोपीय संघ चीन के साथ साझेदारी को गहरा करना चाहता है, आदान-प्रदान और सहयोग को मजबूत करना चाहता है, संयुक्त राष्ट्र चार्टर के उद्देश्यों और सिद्धांतों को बनाए रखना चाहता है, और हाथ मिलाकर आम चुनौतियों का सामना करना चाहता है, ताकि विश्व शांति, सुरक्षा, समृद्धि और सतत विकास को बढ़ावा दिया जा सके। 

उस दिन, चीनी प्रधानमंत्री ली छ्यांग, कोस्टा और वॉन डेर लेयेन ने भी एक-दूसरे को बधाई संदेश भेजे। ली छ्यांग ने कहा कि चीन यूरोपीय संघ के साथ मिलकर व्यापक रणनीतिक साझेदारी को कायम रखना चाहता है, चीन-यूरोपीय संघ संबंधों की स्थिरता, रचनात्मकता, आपसी लाभ और वैश्विक प्रकृति को आगे बढ़ाना चाहता है, ताकि विश्व में और अधिक स्थिरता और सकारात्मक ऊर्जा डाला जा सके। वहीं, यूरोपीय संघ के नेताओं का कहना है कि पिछले 50 वर्षों में यूरोपीय संघ-चीन संबंध निरंतर गहरे और विस्तारित होते रहे हैं। यूरोपीय संघ जलवायु परिवर्तन जैसी वैश्विक चुनौतियों का संयुक्त रूप से समाधान करने तथा बहुपक्षवाद और स्थिर अंतर्राष्ट्रीय व्यवस्था की रक्षा करने के लिए चीन के साथ मिलकर काम करने को तैयार है। 

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें