Site icon Dainik Savera Times

चीन-यूरोपीय संघ शिखर सम्मेलन पेइचिंग में होगा आयोजित

चीन और यूरोपीय संघ का 24वां शिखर सम्मेलन 7 दिसंबर को पेइचिंग में आयोजित होगा। चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष चार्ल्स मिशेल और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन के साथ मुलाकात करेंगे। प्रधानमंत्री ली छ्यांग मिशेल और वॉन डेर लेयेन के साथ शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता करेंगे। चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता ह्वा छुनयिंग ने 4 दिसंबर को इसकी घोषणा की।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Exit mobile version