चीन-यूरेशिया एक्सपो : रेशम मार्ग पर नए अवसर, यूरेशिया की नई जीवन शक्ति

चीन का शिनच्यांग उइगुर स्वायत्त प्रदेश प्राचीन रेशम मार्ग का मुख्य क्षेत्र है और यह हजारों वर्षों से चीन और बाकी दुनिया से जुड़ा हुआ है। शिनच्यांग के पास आठ देशों के साथ 5,600 किलोमीटर लंबी सीमा है। यहां चीन के लिए अपनी पश्चिमी विकास रणनीति को लागू करने का एक महत्वपूर्ण स्थल ही नहीं,.

चीन का शिनच्यांग उइगुर स्वायत्त प्रदेश प्राचीन रेशम मार्ग का मुख्य क्षेत्र है और यह हजारों वर्षों से चीन और बाकी दुनिया से जुड़ा हुआ है। शिनच्यांग के पास आठ देशों के साथ 5,600 किलोमीटर लंबी सीमा है। यहां चीन के लिए अपनी पश्चिमी विकास रणनीति को लागू करने का एक महत्वपूर्ण स्थल ही नहीं, बल्कि चीन के लिए बाहरी दुनिया के लिए खुलने का एक महत्वपूर्ण प्रवेश द्वार भी है।

हाल के वर्षों में, सिल्क रोड इकोनॉमिक बेल्ट के मुख्य क्षेत्र के रूप में शिनच्यांग ने लगातार बाहरी दुनिया के लिए खुलने की गति को बढ़ावा दिया है। रेलवे, राजमार्ग, हवाई मार्ग और आधुनिक बुनियादी ढाँचा शिनच्यांग को बाहरी दुनिया के लिए गहरे, व्यापक और सर्वांगीण तरीके से खोलने को बढ़ावा दे रहे हैं।

26 से 30 जून तक, 8वां चीन-यूरेशिया एक्सपो शिनच्यांग की राजधानी उरुमची में आयोजित किया जाएगा। इस एक्सपो का उद्देश्य शिनच्यांग और पूर्वी चीन के साथ-साथ मध्य एशिया, पश्चिम एशिया, दक्षिण एशिया और यूरोप के देशों के बीच दीर्घकालिक आर्थिक आदान-प्रदान और सहयोग को बढ़ावा देना है।

बताया गया है कि मौजूदा 8वें चीन-यूरेशिया एक्सपो की थीम “रेशम मार्ग पर नए अवसर, यूरेशिया की नई जीवन शक्ति” है। प्रदर्शनी में कुल 50 देश, क्षेत्र और अंतर्राष्ट्रीय संगठन तथा 1,000 से अधिक घरेलू कंपनियां और संस्थान भाग लेंगे। अतिथि देश कजाकिस्तान, किर्गिस्तान और उज़्बेकिस्तान हैं, और अतिथि प्रांत और शहर पेइचिंग, शानतोंग और सछ्वान हैं।

8वें चीन-यूरेशिया एक्सपो की प्रदर्शनी क्षेत्रफल 1.4 लाख वर्ग मीटर है, जिसमें निवेश सहयोग, अंतर्राष्ट्रीय, विशेष उद्योग और उपकरण निर्माण सहित 4 प्रदर्शनी क्षेत्र हैं। उनमें से, विशेष उद्योग प्रदर्शनी क्षेत्र में ऊर्जा और उपकरण विनिर्माण, डिजिटल प्रौद्योगिकी, सांस्कृतिक पर्यटन, हरे जैविक फल और सब्जियां, उच्च गुणवत्ता वाले पशुधन उत्पाद, कपास और वस्त्र समेत छह औद्योगिक विषय शामिल हैं।

बता दें कि साल 2011 से, चीन-यूरेशिया एक्सपो 7 सत्रों के लिए सफलतापूर्वक आयोजित किया गया है। जिसमें देश-विदेश के 12,200 से अधिक प्रदर्शकों ने भाग लिया हैं, जिसने पाँच महाद्वीपों के 70 से अधिक देशों और क्षेत्रों को कवर किया जहां कुल 21.6 लाख आगंतुक थे। यह एक्सपो न केवल शिनच्यांग के खुलेपन और उच्च गुणवत्ता वाले विकास को गति देता है, बल्कि शिनच्यांग और घरेलू प्रांतों, स्वायत्त प्रदेशों, नगर पालिकाओं और पड़ोसी देशों के बीच आदान-प्रदान और सहयोग को भी मजबूत करता है। साथ ही, इसने चीन और यूरेशिया देशों के बीच आर्थिक और व्यापारिक सहयोग और मानविकी आदान-प्रदान को बढ़ाने में सकारात्मक भूमिका निभाई है।

 (साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

- विज्ञापन -

Latest News