Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

थाइवान मसले पर फिलीपींस के राष्ट्रपति की टिप्पणी पर चीन ने जताया रोष

August 9, 2025

थाइवान मसले पर फिलीपींस के राष्ट्रपति की टिप्पणी पर चीन ने जताया रोष

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने 8 अगस्त को थाइवान पर फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड मार्कोस जूनियर की टिप्पणी को लेकर संवाददाता के सवालों का जवाब दिया। रिपोर्ट के अनुसार फिलीपींस के राष्ट्रपति ने भारत के दौरे के अवसर पर एक इंटरव्यू में कहा कि अगर थाइवान मुद्दे पर चीन और अमेरिका के बीच मुकाबला हो, तो फिलीपींस का इससे बाहर रहना असंभव है। यह पूरी तरह से फिलीपींस की भौगोलिक स्थिति से निर्धारित होता है। अगर थाइवान जलडमरुमध्य में पूर्ण पैमाने पर युद्ध छिड़ता है, तो फिलीपींस अनिवार्य रूप से इसमें शामिल होगा। हमें अपनी राष्ट्रीय भूमि और संप्रभुता की रक्षा करनी होगी। इसके अलावा, थाइवान में व्यापक फिलीपीनी नागरिक रहते हैं। अगर युद्ध छिड़ा, तो यह तुरंत एक मानवीय मुद्दा बन जाएगा। हमें इसमें हस्तक्षेप करना होगा और फिलीपीनी नागरिकों को वापस लाने का प्रयास करना होगा।

इस बारे में चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि दुनिया में सिर्फ एक चीन है। थाइवान चीन की प्रादेशिक भूमि का एक अभिन्न भाग है। थाइवान मामला चीन का अंदरूनी मामला है और चीन के मूल हितों का केद्र है। थाइवान मुद्दे को कैसे सुलझाया जाए, यह चीनी लोगों का मामला है। इसमें दूसरों के हस्तक्षेप की कोई इजाजत नहीं है।

प्रवक्ता ने कहा कि फिलीपींस सरकार ने एक चीन की नीति पर कायम रहने का वादा किया है, लेकिन अब वह इससे मुकर रही है। फिलीपींस ने परिणाम की अनदेखी कर लगातार गलत और उत्तेजक व्यवहार किया। इससे चीन-फिलीपींस संबंधों को नुकसान पहुंचेगा। चीन इसका कड़ा विरोध करता है। चीनी विदेश मंत्रालय और फिलीपींस स्थित चीनी दूतावास ने गंभीरता से यह मामला उठाया है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें