Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीन ने हांगकांग के कानूनी शासन में गिने-चुने देशों के दखल पर जबरदस्त असंतोष किया व्यक्त

December 15, 2023

चीन ने हांगकांग के कानूनी शासन में गिने-चुने देशों के दखल पर जबरदस्त असंतोष किया व्यक्त

चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने 15 दिसंबर को हुई प्रेस वार्ता में बताया कि चीन गिने-चुने देशों द्वारा हांगकांग की राष्ट्रीय सुरक्षा कानून पर आरोप लगाने और हांगकांग के कानूनी शासन में दखल देने का कड़ा विरोध करता है ।चीन संबंधित देशों से चीन की प्रभुसत्ता और हांगकांग के कानूनी शासन का सम्मान कर चीन के आंतरिक मामले में दखल न करने का अनुरोध करता है ।

ध्यान रहे हांगकांग पुलिस ने हाल ही में चीन के विरोध में हांगकांग में अशांति फैलाने में लिप्त पाँच तत्वों को पकड़ने के लिए इनामी वारंट जारी किया ।अमेरिका और ब्रिटेन ने इस घटना को लेकर गैर जिम्मेदार बात की ।

प्रवक्ता ने बताया कि इन पाँच तत्वों ने लोकतंत्र और मानवाधिकार के बहाने से राष्ट्रीय सुरक्षा पर नुकसान पहुंचाया ।अमेरिका और ब्रिटेन द्वारा उन तत्वों का समर्थन करने से उन की हांगकांग में अशांति फैलाने का बुरा इरादा जाहिर है ।प्रवक्ता ने बल दिया कि हांगकांग चीन का हांगकांग है ।हांगकांग मामला सरासर चीन का आंतरिक मामला है ।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप , पेइचिंग)  

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें