Site icon Dainik Savera Times

चीन में अत्यंत गहरा तेल और गैस उत्पादन अधिक

विदेश : चीन में सबसे बड़े अत्यंत गहरा तेल और गैस उत्पादन क्षेत्र यानी तारिम तेल क्षेत्र में वर्ष 2024 में 6,000 मीटर से नीचे तेल और गैस का उत्पादन 2 करोड़ 4 लाख 70 हजार टन तक पहुंचा, जो एक नया रिकार्ड है। बताया जाता है कि तारिम तेल क्षेत्र चीन में सबसे बड़ा तेल और गैस बेसिन है, जहां अत्यंत गहरे तेल और गैस संसाधन प्रचुर मात्रा में हैं। नव विकसित प्रमुख गहरे-पृथ्वी प्राकृतिक गैस उत्पादन क्षेत्र होने के नाते तारिम तेल क्षेत्र के पोचीतापेई गैस क्षेत्र में प्राकृतिक गैस का सालाना उत्पादन लगातार पांच सालों से तेजी से बढ़ रहा है।

अब तारिम तेल क्षेत्र में पांच गहरे और अति गहरे प्राकृतिक गैस उत्पादक क्षेत्रों का निर्माण किया गया है, जहां दैनिक प्राकृतिक गैस उत्पादन 9 करोड़ क्यूबिक मीटर से अधिक है। इन प्राकृतिक गैस का अधिकांश भाग जमीन के नीचे सात या आठ हजार मीटर गहरे स्तर से निकाला जाता है।

वर्ष 2024 में तारिम तेल क्षेत्र में 8,000 मीटर या उससे अधिक गहराई वाले 50 से अधिक कुओं की खुदाई की गई। चीन का पहला दस हजार मीटर की गहराई का अन्वेषण कुआं दुनिया का दूसरा सबसे गहरा और एशिया का पहला सबसे गहरा कुआं बन गया है। इससे जाहिर है कि चीन ने गहरे भू-क्षेत्र में बड़ी सफलता प्राप्त की है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Exit mobile version