Last Updated: October 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

अमेरिका द्वारा चीन पर टैरिफ बढ़ाने के खिलाफ़ चीन अंत तक लड़ेगा : चीनी वाणिज्य मंत्रालय

April 8, 2025

अमेरिका द्वारा चीन पर टैरिफ बढ़ाने के खिलाफ़ चीन अंत तक लड़ेगा : चीनी वाणिज्य मंत्रालय

चीनी वाणिज्य मंत्रालय के प्रवक्ता ने 8 अप्रैल को चीन पर टैरिफ बढ़ाने की अमेरिकी धमकी के संबंध में एक बयान दिया। प्रवक्ता के अनुसार, चीन ने इस बात पर गौर किया कि पूर्वी अमेरिका के समयानुसार, 7 अप्रैल को, संयुक्त राज्य अमेरिका ने चीन पर 50% अतिरिक्त टैरिफ लगाने की धमकी दी थी। चीन इसका कड़ा विरोध करता है। यदि अमेरिका अपने टैरिफ उपायों को बढ़ाता है, तो चीन अपने अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए दृढ़तापूर्वक जवाबी उपाय करेगा।

चीनी प्रवक्ता ने कहा कि अमेरिका द्वारा चीन पर तथाकथित “पारस्परिक टैरिफ” लगाना निराधार है, और यह एकतरफा धमकाने वाली प्रथा है। चीन द्वारा उठाए गए जवाबी कदमों का उद्देश्य अपनी संप्रभुता, सुरक्षा और विकास हितों की रक्षा करना तथा सामान्य अंतर्राष्ट्रीय व्यापार व्यवस्था को बनाए रखना है। वे पूर्णतः वैध हैं। चीन पर टैरिफ बढ़ाने की अमेरिकी धमकी एक बड़ी गलती है और एक बार फिर अमेरिका की ब्लैकमेलिंग प्रकृति को उजागर करती है। चीन इसे कभी स्वीकार नहीं करेगा। यदि अमेरिका अपने तरीके पर अड़ा रहा तो चीन अंत तक लड़ेगा।

प्रवक्ता के मुताबिक, चीन ने दोहराया है कि व्यापार युद्ध में कोई विजेता नहीं होता और संरक्षणवाद से बाहर निकलने का कोई रास्ता नहीं है। चीन के साथ व्यवहार करने का सही रास्ता दबाव डालना और धमकी देना नहीं है। चीन अमेरिका से आग्रह करता है कि वह तुरंत अपनी गलत प्रथाओं को सुधारे, चीन के खिलाफ सभी एकतरफा टैरिफ उपायों को रद्द करे, चीन के आर्थिक और व्यापारिक दमन को रोके, और आपसी सम्मान के आधार पर समान वार्ता के माध्यम से चीन के साथ मतभेदों को ठीक से हल करे।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें