Last Updated: October 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीन खुलेपन और सहयोग को दृढ़ता से बढ़ावा देगा: चीनी प्रधानमंत्री

March 23, 2025

चीन खुलेपन और सहयोग को दृढ़ता से बढ़ावा देगा: चीनी प्रधानमंत्री

इंटरनेशनल डेस्क :  चीनी प्रधानमंत्री ली छ्यांग ने 23 मार्च को चीन की राजधानी पेइचिंग में आयोजित चीन विकास मंच 2025 वार्षिक सम्मेलन के उद्घाटन समारोह में भाग लिया और मुख्य भाषण दिया। उन्होंने कहा कि चीन आर्थिक वैश्वीकरण की सही दिशा पर कायम रहेगा, दृढ़तापूर्वक खुलेपन और सहयोग को बढ़ावा देगा तथा वैश्विक शांतिपूर्ण विकास में स्थिरता और निश्चितता के लिए एक शक्ति बनने का प्रयास करेगा।

उद्घाटन समारोह में ली छ्यांग ने तीन दृष्टिकोणों से चीन के आर्थिक विकास और वैश्विक विकास प्रवृत्तियों पर अपने अवलोकन और विचार साझा किए। पहला, इस वर्ष वसंत त्योहार के दौरान चीन की अर्थव्यवस्था में अनेक नयी घटनाएं सामने आईं, जिसमें उपभोक्ता बाजार में विभिन्न आकर्षण केंद्र, निरंतर तकनीकी सफलताएं, तथा हरित अर्थव्यवस्था एक प्रवृत्ति बन गई। विभिन्न क्षेत्रों में नई गति निरंतर बढ़ती जा रही है, जो निश्चित रूप से चीन की अर्थव्यवस्था में स्थायी और जोरदार विकास गति लाएगी।

दूसरा, चीन नीति सुदृढ़ीकरण के साथ-साथ बाजार शक्तियों को प्रोत्साहित करने पर ध्यान केंद्रित करेगा, और अधिक सक्रिय मैक्रो नीतियों को लागू करेगा। जब आवश्यक होगा, अर्थव्यवस्था की निरंतर सकारात्मक वृद्धि के लिए मजबूत समर्थन प्रदान करने हेतु नई वृद्धिशील नीतियां शुरू की जाएंगी।

तीसरा, जैसे-जैसे विश्व की अर्थव्यवस्था अस्थिर और अनिश्चित होती जा रही है, देशों के लिए अपने बाजार खोलने तथा कम्पनियों के लिए संसाधनों को साझा करने की आवश्यकता और भी बढ़ गई है। चीन आर्थिक वैश्वीकरण की सही दिशा पर कायम रहेगा, दृढ़तापूर्वक खुलेपन और सहयोग को बढ़ावा देगा, तथा वैश्विक शांतिपूर्ण विकास में स्थिरता और निश्चितता की शक्ति बनने का प्रयास करेगा।

(साभार-चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें