China floods : भारत के पड़ोसी देश चीन से एक बड़ी प्राकृतिक आपदा की खबर सामने आई है। राजधानी बीजिंग और इसके आस-पास के इलाकों में पिछले कई दिनों से हो रही भारी बारिश के कारण भीषण बाढ़ आ गई है। सरकारी मीडिया के अनुसार, इस आपदा में अब तक 34 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 8 लोग लापता बताए जा रहे हैं।
Beijing’s Miyun Reservoir releases floodwater, submerging downstream villages and towns! On 27 July, all six sluice gates of Beijing’s Miyun Reservoir were fully opened for flood discharge, causing an immediate surge in the water level of the Qingshui River downstream. Many… pic.twitter.com/TbzeFzNXXd
— ChinaVideos (@ChinaVideos1) July 28, 2025
हालात बेहद गंभीर, 80,000 से ज्यादा लोगों को किया गया स्थानांतरित
रिपोर्ट के अनुसार, चीन की सरकारी एजेंसियों ने बताया है कि बीजिंग के उत्तरी क्षेत्रों में लगातार बारिश के चलते सैकड़ों सड़कों पर जलभराव हो गया है और 136 गांवों की बिजली सप्लाई पूरी तरह से बंद कर दी गई है। प्रशासन ने अब तक 80,000 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा है।
Catastrophic floods 🌊 in #Beijing, China! More than 300 mm have fallen in just a few hours. pic.twitter.com/CunQEUSlwx
— Meteoredcom (@meteoredcom) July 28, 2025
कहां कितनी मौतें हुईं?
मियुन जिला (Beijing): 28 लोगों की मौत
यानकिंग जिला (Beijing): 2 लोगों की मौत
हेबेई प्रांत (भूस्खलन): 4 लोगों की मौत
लापता व्यक्ति: 8
प्रधानमंत्री ली कियांग और राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने दिए कड़े निर्देश
चीन के प्रधानमंत्री ली कियांग ने मियुन में हुई जनहानि को गंभीर आपदा बताया और बचाव कार्यों को तेज करने का निर्देश दिया है। वहीं, राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने हालात का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि:
–लापता लोगों की तत्काल खोजबीन की जाए।
–बाढ़ प्रभावितों को सुरक्षित स्थानों पर बसाया जाए।
–जान-माल की क्षति को न्यूनतम करने के हरसंभव प्रयास किए जाएं।
आपातकालीन प्रतिक्रिया और जनजीवन प्रभावित
बीजिंग प्रशासन ने सोमवार रात से आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली लागू कर दी है। इसके अंतर्गत लोगों को घरों के भीतर ही रहने का आदेश दिया गया है। वहीं स्कूलों को बंद कर दिया गया है। निर्माण कार्य और सभी बाहरी गतिविधियां स्थगित है।
मौसम की मार और खतरे की चेतावनी
मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में और अधिक बारिश की चेतावनी दी है, जिससे स्थिति और बिगड़ने की आशंका है। प्रशासन लगातार निगरानी बनाए हुए है और राहत-बचाव टीमें सक्रिय हैं।
मेष: दिन शुभ रहेगा...