Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीन ने एआई क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय सहयोग को मजबूत करने के लिए चार पहलों का प्रस्ताव रखा

May 29, 2025

चीन ने एआई क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय सहयोग को मजबूत करने के लिए चार पहलों का प्रस्ताव रखा

29 मई को चीनी राष्ट्रीय विकास और सुधार आयोग और थ्येनचिन नगर सरकार द्वारा सह-आयोजित 2025 चीन-शांगहाई सहयोग संगठन(एससीओ) कृत्रिम बुद्धिमत्ता सहयोग मंच थ्येनचिन शहर में आयोजित किया गया। मंच का विषय है “चीन में इंटेलिजेंस का एकीकरण, बुद्धिमता से एससीओ को लाभ“, और एससीओ सदस्य देशों के संबंधित नेताओं ने इस में भाग लिया और एआई के क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय सहयोग को मजबूत करने के तरीके पर चर्चा की।

चीनी राष्ट्रीय विकास और सुधार आयोग के संबंधित अधिकारियों ने कहा कि एससीओ दुनिया का सबसे बड़ा और सबसे अधिक आबादी वाला व्यापक क्षेत्रीय संगठन है, जिसके पास समृद्ध डेटा संसाधन और विविध अनुप्रयोग परिदृश्य हैं। एआई क्षेत्र में सहयोग को मजबूत करने से एससीओ के आर्थिक विकास में नई शक्ति लगायी जाएगी।

चीनी राष्ट्रीय विकास और सुधार आयोग के पार्टी नेतृत्व समूह के सदस्य हुआंग रु ने कहा कि अप्रैल 2025 तक, चीन के एआई पेटेंट आवेदन 15 लाख से अधिक हो गए, जो वैश्विक कुल का लगभग 40% है और दुनिया में पहले स्थान पर है। चीन ने अपेक्षाकृत पूर्ण एआई उद्योग प्रणाली बनाई है। चीन दुनिया को अधिक एआई सार्वजनिक उत्पाद प्रदान करने के लिए सक्रिय रूप से प्रतिबद्ध है।

चीन ने मंच पर चार पहलों का प्रस्ताव रखा, अर्थात नीति संचार को मजबूत करना, तकनीकी सहयोग को गहरा करना, अनुप्रयोग सशक्तिकरण को बढ़ावा देना और सुरक्षा शासन को मजबूत करना। इस आधार पर, सभी पक्ष उच्च गुणवत्ता वाले डेटासेट और कॉर्पोरा के सहनिर्माण में तेजी लाएंगे और अत्याधुनिक एआई प्रौद्योगिकियों पर संयुक्त अनुसंधान करेंगे।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें