Last Updated: October 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

CMG द्वारा शुरू की गई चीन-फ्रांस के बीच फिल्म और टेलीविजन सह-उत्पादन परियोजना

October 25, 2023

CMG द्वारा शुरू की गई चीन-फ्रांस के बीच फिल्म और टेलीविजन सह-उत्पादन परियोजना

चीन और फ्रांस के राष्ट्राध्यक्षों की बैठक में चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग और फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रोन के बीच बनी सहमति को लागू करने के लिए, स्थानीय समयानुसार 24 अक्टूबर को चाइना मीडिया ग्रुप यानी सीएमजी ने पेरिस में चीन और फ्रांस के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना की 60वीं वर्षगांठ मनाने के लिए फिल्म और टेलीविजन सह-उत्पादन परियोजना” का शुभारंभ समारोह आयोजित किया। इस तरह सीएमजी और फ्रांस के कई मुख्यधारा मीडिया और संस्थानों के बीच कई फिल्म और टेलीविजन सह-उत्पादन परियोजनाएं आधिकारिक तौर पर जारी की गईं।
चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय कमेटी के उप प्रचार प्रसार मंत्री, सीएमजी के निदेशक शेन हाई श्योंग ने कहा कि पिछले 59 वर्षों में आर्थिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक और अन्य क्षेत्रों में चीन और फ्रांस के बीच मैत्रीपूर्ण सहयोग लगातार गहराता जा रहा है। इस साल अप्रैल में चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग और फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रोन ने वार्ता की,जिसमें नए युग में चीन-फ्रांस संबंधों के लिए नई उज्ज्वल संभावनाएं खुलीं। चीनी और फ्रांसीसी लोगों के बीच मित्रता का विकास किये जाने के वर्षों में मीडिया ने हमेशा मित्रता बढ़ाने, आदान-प्रदान को बढ़ावा देने और समय को रिकॉर्ड करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। सीएमजी और फ्रांस के राष्ट्रीय टेलीविजन समूह और कई अन्य मीडिया और संस्थानों ने संयुक्त रूप से कई फिल्म और टेलीविजन सह-उत्पादन परियोजनाएं शुरू की हैं। आशा है कि उच्च गुणवत्ता वाली परियोजनाएं दोनों देशों की जनता के बीच परिचित और आपसी समझ का एक मजबूत पुल बना सकते हैं।
फ्रांसीसी प्रसिद्ध वृत्तचित्र निर्देशक जैक्स मराट ने कहा कि सांस्कृतिक क्षेत्र में फ्रांस और चीन के बीच सहयोग समानता, सम्मान, जन-उन्मुख शांति के मूल्यों की वकालत की गयी है। उन्हें उम्मीद है कि दोनों पक्ष लगातार घनिष्ठ सहयोग करेंगे, संयुक्त रूप से दोनों देशों के बीच मैत्री को प्रदर्शित करने वाले और अंतरराष्ट्रीय महत्व रखने वाले फिल्म और टेलीविजन कार्यक्रम लॉन्च करेंगे।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें